
स्वच्छ भारत की पैरवी करना विरूष्का को पड़ा महंगा, मिला लीगल नोटिस
नई दिल्ली। अरहान सिंह को गाड़ी से कूड़ा फेकते वख्त इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं रहा होगा कि वह इस वजह से न्यूज का इस तरह से हिस्सा बन जाएंगे। अपनी महंगी गाड़ी से कूड़ा फेकने को लेकेर बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने उनकी जमकर क्लास लगाई थी। इस वाकये का वीडियो भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और अनुष्का के पति विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया था और यह सख्स चर्चा में आ गया था। इसके बाद इसने इंस्टाग्राम के माध्यम से विराट और अनुष्का पर निशाना साधा था और फिर उसकी मां ने भी विराट-अनुष्का की जमकर क्लास लगाई थी। अब इस पूरे मामले में नया मोड़ आया है, इस सख्स ने विराट-अनुष्का को लीगल नोटिस भेज दिया है। आपको बता दें कि भारतीय कप्तान लम्बे टूर के लिए आयरलैंड रवाना हो गए हैं।
अरहान ने भेजा लीगल नोटिस
अनुष्का शर्मा को रोड पर सख्स को बात बोलना अब महंगा पड़ने वाला है। उस सख्स यानी अरहान सिंह जोकि बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के साथ बाल कलाकार के रूप में काम कर चूके हैं उसने विराट और अनुष्का को लीगल नोटिस भेज दिया है। जब न्यूज चैनल के लोग अरहान के पास पहुंचे तो उन्होंने बताया कि "मेरे लीगल सहायक ने मिस्टर विराट कोहली और मिसेस अनुष्का शर्मा कोहली को लीगल नोटिस भेज दिया है। अब गेंद उनके पाले में है, अब मैं कुछ नहीं बोलूंगा क्योंकि मैं अब उनके जवाब का इंतजार कर रहा हूं।" इस सख्स ने विरूष्का की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
Disclaimer: i have no desire to gain any mileage from this post of mine... Horrible! So I happened to carelessly Litter a sq mm of plastic while driving ! A car passing by rolls their window down and there we have our wonderful @anushkasharma ranting and yelling like a crazy roadside person! While I’m apologetic for my carelessness , Mrs Anushka Sharma Kohli a little etiquette and politeness in ur dialogue wouldn’t have made u a lesser star !! There are all kinds of manners and hygiene .. verbal etiquette is one of them ! The garbage that mistakenly went out of the window of my "luxury car"... Was way less then the garbage that came out from your mouth... From ur "luxury car's" window... Or the trashy mind @virat.kohli to shoot and post this online... For whatever gains... Now thats some serious trash!!!
A post shared by Arhhan Singh (@arhhansingh) on
अरहान ने दी थी सफाई
अनुष्का शर्मा से फटकार सुनने वाले अरहान ने अपने फेसबुक अकांउट पर इस मामले के बारे में सफाई दी थी। अरहान ने अपनी सफाई में लिखा कि मेरे कार से निकला कचरा आपके (अनुष्का शर्मा) के मुंह से निकले कचरे से कहीं कम था। अरहान ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा है, “भयानक है! मैं तो अनजाने में एक वर्ग मिलीमीटर जमीन को ड्राइविंग करते वक्त गंदा कर रहा था! मेरे कार के बगल से गुजर रही एक कार रुकती है, उसका शीशा नीचे उतरता है और वहां पर हमारी वंडरफुल अनुष्का शर्मा सड़क छाप पागल व्यक्ति की तरह चिखती-चिल्लाती दिख रही हैं। हालांकि मैं अपने लापरवाह व्यवहार के लिए शर्मिंदा हूं।
A post shared by Gittanjali (@gittanjali.elizabeth_singh) on
सख्स और उसकी मां ने किया था करारा पलटवार
अरहान ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि मिसेज अनुष्का शर्मा कोहली अगर आप अपने बातचीत के लहजे में थोड़ी सी विनम्रता ले आती तो आप कोई छोटी स्टार नहीं हो जातीं, कई तरह के मैनर्स और स्वच्छता होते हैं, मौखिक शिष्टाचार भी उनसे से एक है! जो कचरा मेरे लग्जरी कार के शीशे से गलती से बाहर गया…वह आपके मुंह से निकले कचरे से बहुत कम था…जिसे आप अपने लग्जरी कार की खिड़की से बता रही थीं, या फिर जिसे विराट कोहली ने शूट किया और फिर इसे पोस्ट किया…पता नहीं इससे क्या फायदा उसे मिलने वाला था। इसके साथ ही उसकी मां ने भी अपने बेटे की तरफदारी करते हुए विरूष्का की जमकर क्लास लगाई थी।
कोहली ने ट्वीट कर किया था शेयर
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने शनिवार को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से अनुष्का के इस वीडियो को शेयर किया था। कैप्शन में कोहली ने सवालिया लहजे में यह पुछा था कि इन जैसे लोग हमारे देश को स्वच्छ करेंगे। कोहली ने इस वीडियो के माध्यम से लोगों से देश को स्वच्छ रखने की अपील भी की थी।
Published on:
24 Jun 2018 08:08 am

बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
