नई दिल्ली। युवा बल्लेबाज अरमान जाफर ने शुक्रवार को U-23 सीके नायडू ट्रॉफी में मुंबई के लिए खेलते हुए सौराष्ट्र के खिलाफ नाबाद तिहरा शतक जड़ा। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा था। 20 साल के अरमान, जिन्होंने सिर्फ 3 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं उन्होंने 367 गेंदों का सामना करते हुए 26 चौके और 10 छक्कों की मदद से नाबाद 300 रन बनाए।