31 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ashes 2025: सीन एबॉट बाहर, पर ऑस्ट्रेलिया के लिए खुशखबरी, यह तेज गेंदबाज हुआ फिट, खेलेगा पहला टेस्ट

जोश हेजलवुड ने एससीजी पर तीसरे दिन स्टीव स्मिथ को बताया कि उन्हें दाहिनी हैमस्ट्रिंग में कुछ खिंचाव महसूस हो रहा है। स्मिथ ने ड्रेसिंग रूम चले जाने को कहा। सीन एबॉट ने भी बाएं हैमस्ट्रिंग में दर्द की शिकायत करते हुए मैदान छोड़ दिया।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

image

Madhur Milan Rao

Nov 12, 2025

जोश हेजलवुड पर्थ टेस्ट में खेलेंगे (photo - IANS)

एशेज सीरीज की शुरुआत से ठीक नौ दिन पहले ऑस्ट्रेलिया का तेज गेंदबाजी विभाग चोटों की मार से कराह उठा। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) पर न्यू साउथ वेल्स और विक्टोरिया के बीच शेफील्ड शील्ड मुकाबले के तीसरे दिन लंच ब्रेक के बाद दो प्रमुख तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड और सीन एबॉट मैदान पर नहीं लौटे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने बुधवार (12 नवंबर) को पुष्टि की कि हेजलवुड पर्थ में 21-25 नवंबर को होने वाले पहले एशेज टेस्ट के लिए फिट हैं, लेकिन एबॉट मध्यम स्तर की हैमस्ट्रिंग चोट के कारण बाहर हो गए हैं।

न्यू साउथ वेल्स और विक्टोरिया के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) पर शेफील्ड शील्ड मुकाबले के तीसरे दिन लंच के बाद तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड और सीन एबॉट मैदान पर नहीं लौटे। जोश हेजलवुड ने एससीजी पर तीसरे दिन स्टीव स्मिथ को बताया कि उन्हें दाहिनी हैमस्ट्रिंग में कुछ खिंचाव महसूस हो रहा है। स्मिथ ने ड्रेसिंग रूम चले जाने को कहा। सीन एबॉट ने भी बाएं हैमस्ट्रिंग में दर्द की शिकायत करते हुए मैदान छोड़ दिया। दोनों को स्कैन के लिए भेजा गया, जहां हेजलवुड को पर्थ में एशेज के पहले टेस्ट के लिए फिट घोषित कर दिया गया, लेकिन एबॉट बाएं हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण सीरीज के पहले मैच से बाहर हो गए हैं।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने की पुष्टि

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार (12 नवंबर) को मीडिया रिलीज में पुष्टि की कि जोश हेजलवुड पर्थ में ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ पहले एशेज टेस्ट के लिए उपलब्ध होंगे। रिलीज में कहा गया, "हेजलवुड आज एससीजी पर विक्टोरिया की पारी के दौरान मैदान छोड़ गए थे, जहां उन्होंने अपनी दाहिनी हैमस्ट्रिंग में जकड़न महसूस की। लेकिन अभी वे मसल स्ट्रेन से क्लियर हो चुके है। वे पहले टेस्ट के लिए ट्रेनिंग जारी रखेंगे।"

रिलीज में कहा गया, "सीन एबॉट ने भी बाएं हैमस्ट्रिंग में दर्द की शिकायत की और मैदान छोड़ दिया। स्कैन ने मध्यम स्तर की हैमस्ट्रिंग चोट की पुष्टि की है। वे पर्थ के पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं होंगे और आने वाले हफ्तों में उनकी वापसी की योजना तैयार की जाएगी।"

कमिंस की अनुपस्थिति से तेज गेंदबाजी विभाग कमजोर

कप्तान और मुख्य तेज गेंदबाज पैट कमिंस पहले ही पर्थ में एशेज के पहले टेस्ट से बाहर हो चुके हैं। कमिंस बैक इंजरी से जूझ रहे हैं। शेफील्ड शील्ड मुकाबले के साइडलाइंस पर एससीजी में रिहैबिलिटेशन में हैं। वे दूसरे एशेज टेस्ट के लिए फिटनेस हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं, जो 4 दिसंबर से गाबा में शुरू होगा। इसिलिए ऑस्ट्रेलिया अगले कुछ दिनों तक हेजलवुड के साथ सावधानी बरतने की उम्मीद कर रहा है।

ऑस्ट्रेलियाई खेमे में लांस मॉरिस, जे रिचर्डसन और स्पेंसर जॉनसन भी फिलहाल चोटिल हैं। अब हेजलवुड और एबॉट का चोटिल होना उनके लिए चिंता का विषय है। एशेज का पहला टेस्ट 21-25 नवंबर को पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में होगा, जहां स्टीव स्मिथ कप्तानी संभालेंगे।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग