इस खिलाड़ी का करियर लगभग खत्म-
यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि मनीष पांडेय हैं। पांडेय ने इस मैच में 15 गेंदें खेलकर 8 रन बनाए। उनको इस एशिया कप में पहली बार खेलने का मौका मिला था जिसे वह भुनाने में नाकाम रहे। पांडेय को टीम में नंबर 4 पर खिलाने के लिए रखा गया है, लेकिन अम्बाती रायडू के अच्छे प्रदर्शन के बाद यह स्थान भी भरता नजर आ रहा है। शुरूआती 3 स्थान रोहित शर्मा, शिखर धवन और विराट कोहली के नाम हैं इसके बाद पांचवें पर महेंद्र सिंह धोनी हैं। छठे पर केदार जाधव और उसके बाद हार्दिक पंड्या समेत 5 गेंदबाज। पांडेय को कई मौके मिले हैं जिन्हे वह भुनाने में नाकाम रहे हैं। उन्होंने 23 ODI मुकाबलों में 1 शतक और 2 अर्धशतक की बदौलत 36.67 की औसत से 440 रन बनाए हैं। वह पिछले 11 ODI में एक भी अर्धशतक लगाने में नाकाम रहे हैं। यह पर्याप्त नहीं है क्योंकि भारतीय टीम में खेलने के लिए कई होनहार खिलाड़ी अपने नंबर का इन्तजार कर रहे हैं।