5. रोहित से तेज 7000 ODI रन पूरे करने वाले बल्लेबाजों में दो भारतीय बल्लेबाज हैं और 2 दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज हैं। दो भारतीय विराट कोहली और सौरव गांगुली हैं वहीं दो दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज हाशिम अमला और एबी डिविलियर्स हैं। अमला ने यह रन मात्र 150 पारियों में पूरे कर लिए थे, इसके बाद दूसरे पर विराट ने 161 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था, तीसरे पर एबी ने 166 और चौथे पर सौरव ने 174 पारियों में 7000 रन पूरे किए थे। रोहित ने यह मुकाम 181 पारियों में छुआ है।