
नई दिल्ली।पाकिस्तान को चैंपियंस ट्रॉफी में विजयी बनाने वाले कप्तान सरफराज अहमद ने एक टीवी शो के दौरान कहा कि उनकी टीम भारत के खिलाफ एशिया कप में शानदार प्रदर्शन करने को तैयार है। पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम को पाकिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। उस मैच के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच कोई भी मुकाबले नहीं खेला गया है। अब एक बार फिर भारत और पाकिस्तान एशिया कप में आमने-सामने नजर आएंगे, तो फिर रोमांच अपने चरम पर होगा।
सरफराज ने कहा-
जियो टीवी से बातचीत में सरफराज ने कहा कि "एशिया कप में हम भारत के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले हैं। हम भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले में पूरी तैयारी से उतरेंगे। चैंपियंस ट्रॉफी के बाद हम दोनों देशों के बीच यह पहला मुकाबला होगा।"
इस दिन होगा भारत-पाक का मुकाबला-
एशिया के सबसे बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट के रूप में मशहूर एशिया कप का आगाज 15 सितंबर को होगा। इस टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान की टीमों को सीधे प्रवेश दिया गया है। जबकि एक टीम के लिए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), सिंगापुर, ओमान, नेपाल, मलेशिया और हांगकांग के बीच क्वालीफायर मुकाबले खेले जाएंगे। इस सीरीज में भारत और पाकिस्तान की चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमें 19 सितंबर को आमने-सामने होगी।
टूर्नामेंट का 14वां संस्करण-
इस साल एशिया कप के 14वें संस्करण का आयोजन किया जाएगा। टूर्नामेंट की आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में किया जा रहा है। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में की गत विजेता है। ऐसे में भारतीय टीम को इस बार का भी प्रबल दावेदार माना जा रहा है। भारतीय टीम इस चैंपियनशिप की सर्वाधिक सफल टीम है। अबतक आयोजित हुए 13 संस्करणों में भारत ने छह बार खिताब पर कब्जा जमाया है।
Published on:
13 Aug 2018 03:41 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
