
Asia Cup 2022
एशिया कप 2022 में आज भारत और श्रीलंका के बीच सुपर-4 का मुकाबला होगा। ये मुकाबला भारत के लिए महत्वपूर्ण होगा। अगर भारतीय टीम ये मुकाबला हारेगी तो फिर फाइनल में पहुंचना बहुत मुश्किल हो जाएगा। श्रीलंका ये मैच जीतेगी तो वो फिर वो फाइनल में पहुंच जाएगी। टीम इंडिया के लिए प्लेइंग 11 का बहुत अहम रोल इस मैच में रहेगा। पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मुकाबले में दिनेश कार्तिक नहीं खेले थे। दीपक हुडा को खिलाया गया था। रवींद्र जडेजा चोटिल होने के कारण बाहर हो गए है। अब श्रीलंका के खिलाफ भी टीम में बदलाव देखने को मिलेगा। शायद कुछ खिलाड़ियों को बाहर बिठाया जा सकता है। अगर ऐसा होगा तो फिर एक बार फिर प्लेइंग-11 चर्चा का विषय रहेगी। आइए आपको बताते हैं कि किन दो खिलाड़ियों को बाहर बिठाया जा सकता है।
1) दीपक हुडा
हुडा ने पाकिस्तान के खिलाफ 14 गेंदों में 16 रन बनाए थे। उन्होंने अपनी इस पारी में दो चौके लगाए थे। बल्लेबाजी में वो कुछ असरदार वो साबित नहीं हुए। ऐसा लगा था कि उनसे गेंदबाजी कराई जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। एक भी ओवर उन्होंने नहीं कराया। रोहित शर्मा ने पांच ही गेंदबाजों का इस्तेमाल किया। रवींद्र जडेजा की जगह टीम में अक्षर पटेल को रखा गया है। पटेल का प्रदर्शन पिछली कुछ सीरीज में अच्छा रहा है। ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ उन्हें मौका मिल सकता है। वो गेंदबाजी के अलावा बल्लेबाजी में भी दम दिखा सकते हैं।
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान की जीत पर ‘ओ भाई मारो मुझे’ वाले मोमिन का 'कलेजा' आया बाहर
2) केएल राहुल
राहुल अभी एक एशिया कप में तीन मुकाबले खेल चुके हैं। पाकिस्तान के खिलाफ पहले मुकाबले में वो शून्य पर आउट हुए थे। इसके बाद हांगकांग के खिलाफ भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। पाकिस्तान के साथ सुपर-4 मुकाबले में भी वो 28 ही रन बना पाए। राहुल बिल्कुल भी लय में इस समय नहीं लग रहे हैं। ऐसे में उन्हें भी प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जा सकता है। अब उनकी जगह दिनेश कार्तिक को टीम में जगह मिल सकती है और रोहित शर्मा के साथ फिर ऋषभ पंत ओपनिंग कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- भारत-पाक मैच में विलेन बने अर्शदीप को कहा गया "खालिस्तानी"
Published on:
06 Sept 2022 12:38 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
