4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत-पाक मैच में विलेन बने अर्शदीप को कहा गया “खालिस्तानी”, पाकिस्तानी दिग्गज ने दिखाया बड़ा दिल

पाकिस्तान ने भारत को पांच विकेट से हरा दिया। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने 18वें ओवर में अहम मौके पर आसिफ अली का एक कैच टपका दिया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर अर्शदीप सिंह को फैंस द्वारा जमकर ट्रोल किया जा रहा है। वहीं पाकिस्तानी दिग्गज ने फैंस से बड़ी अपील की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 5 Sep 2022, 12:09 PM IST

asia cup 2022

asia cup 2022

एशिया कप 2022 में भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया है। ये सुपर-4 स्टेज का दूसरा मुकाबला था। भारत को अब फाइनल में पहुंचने के लिए अगले दोनों मुकाबले जीतने होंगे। खैर टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 181 का स्कोर बनाया। विराट कोहली ने 44 गेंदों में 60 रनों की पारी खेली। जवाब में एक गेंद शेष रहते हुए पाकिस्तान ने ये लक्ष्य हासिल कर लिया। पाकिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा 71 रन ओपनर मोहम्मद रिजवान ने बनाए। ये मैच बहुत ही रोमांचक रहा था। 18वें ओवर में अर्शदीप सिंह ने आसिफ अली का एक आसान कैच टपका दिया और इसके बाद वो सवालों के घेरे में आ गए है। सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

फैंस ने किए कमेंट्स

अर्शदीप सिंह को लेकर फैंस अब गलत-गलत कमेंट्स कर रहे हैं। लोगों ने उन्हें "खालिस्तानी" तक कह दिया है। अर्शदीप ने जब कैच टपकाया तब रोहित शर्मा ने भी अपना सिर पकड़ लिया था। अब अर्शदीप ये कैच पकड़ लेते तो शायद टीम इंडिया ये मुकाबला जीत जाती। अंतिम ओवर में अर्शदीप सिंह ने आसिफ अली को पवेलियन की राह जरूर दिखाई लेकिन तब तक मैच पाकिस्तान की झोली में आ गया था।

भारतीय फैंस को अर्शदीप सिंह का मैदान पर कैजुअल रहना बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा और खरी खोटी सुना दी। कई फैंस ने तो उन्हें टीम से बाहर करने की मांग कर दी है। हालांकि मैच के बाद विराट कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अर्शदीप सिंह का बचाव किया और कहा कि गलती सबसे होती है।

यह भी पढ़ें- IND vs PAK, Super Four, Asia Cup 2022: रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 5 विकेट से हराया



हफीज ने किया सपोर्ट

पाकिस्तान फैंस और दिग्गज जरूर अर्शदीप सिंह के सपोर्ट में उतर गए है। पाकिस्तानी ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज ने भारतीय फैंस से अपील करते हुए कहा, खेल में गलती होती है, क्योंकि हम इंसान हैं। इन गलतियों पर किसी को नीचा न दिखाएं। हफीज ने अपनी इस पोस्ट पर अर्शदीप सिंह को टैग भी किया है। हफीज ने इस मैच से पहले वैसे बहुत कड़े बयान दिए थे लेकिन उनकी ये बात सुनकर कुछ भारतीय फैंस ने उनकी तारीफ भी की। हफीज का खेल के प्रति ये रवैय्या सभी को अच्छा लग रहा है।

यह भी पढ़ें- IND vs PAK : 19 वें ओवर में पलट गया गेम, अर्शदीप सिंह पर क्यों चिल्लाए रोहित शर्मा, देखें VIDEO