मोहम्मद रिजवान और नवाज की अच्छी पारी
लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की शुरूआत अच्छी नहीं रही। बाबर आजम एक बार फिर फेल हुए। उन्होंने सिर्फ 14 रन बनाए। इसके बाद फकर जमां भी ज्यादा कुछ नहीं कर पाए और 15 रन बनाकर आउट हुए। यहां से रिजवान और मोहम्मद नवाज ने पाकिस्तान की पारी को संभाला।
इन दोनों बल्लेबाजों ने एक अच्छी साझेदारी की। खासतौर पर नवाज ने बहुत लंबे हिट इस बार लगाए। पाकिस्तान ने बल्लेबाजी क्रम में बदलाव भी किया था और नवाज को इस बार पहले भेजा गया। ये पाकिस्तान के लिए अच्छी भी रहा। नवाज ने 20 गेंदों में 42 रनों की जबरदस्त पारी खेली। एक छोर पर रिजवान टिके थे और लगातार रन बना रहे थे। रिजवान और नवाज के बीच 73 रनों की साझेदारी हुई थी।
अंतिम चार ओवर में पाकिस्तान को 43 रनों की जरूरत थी। रिजवान टिके थे लेकिन हार्दिक ने उन्हें 71 के स्कोर पर पवेलियन की राह दिखाई। मैच में फिर से नया मोड़ आ गया था। जब रिजवान आउट हुए तब पाकिस्तान को 19 गेंदों में 35 रन चाहिए थे। आसिफ और खुशदिल क्रीज पर मौजूद थे। दोनों ने कुछ रन जोड़े।
अंतिम दो ओवर में 26 रन पाकिस्तान को चाहिए थे। भुवनेश्वर के 19वें में पाकिस्तान की टीम ने 19 रन कूट दिए। अंतिम ओवर में पाकिस्तान को 7 रन चाहिए थे। अंतिम ओवर अर्शदीप सिंह ने कराया। इस ओवर में भी रोमांच बना रहा था। अंत में पाकिस्तान को 2 गेंद में 2 रन चाहिए थे। पाकिस्तानी टीम ने ये रन आसानी से बना लिए। भारत की तरफ से भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, हार्दिक पांड्या, युजवेंद्र चहल और रवि बिश्नोई ने 1-1 विकेट लिया।
यह भी पढ़ें- Asia Cup 2022: साल 2022 में विराट कोहली ने टी-20 इंटरनेशनल में 200 रन किए पूरे