
Asia Cup 2022
एशिया कप 2022 में भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर 4 का मुकाबला दुबई में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। आप सभी को पता है कि पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली का रिकॉर्ड हमेशा शानदार रहा है। विराट कोहली ने इस साल ज्यादा टी-20 मुकाबले नहीं खेले हैं लेकिन इस मुकाबले में एक खास उपबल्धि उन्होंने हासिल कर ली है। विराट ने इस साल टी-20 इंटरनेशनल में अपने 200 रन पूरे कर लिए है। कम मैच खेलने के बाद भी विराट ने ये बड़ी सफलता पाकिस्तान के खिलाफ मैच में हासिल की है। विराट इस साल ज्यादा रन नहीं बना पाए है क्योंकि वो खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। हालांकि एशिया कप में अभी तक अच्छी लय में वो नजर आ रहे हैं।
लगातार 7 सातवें साल किया नया कारनामा
विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले 6 मैचों में 175 रन बनाए थे। उन्हें 200 रन पूरे करने के लिए 25 रनों की जरूरत थी। पाकिस्तान के खिलाफ इस साल के अपने 7वें मुकाबले में विराट ने जैसे ही 25 का आंकड़ा पार किया तब उनके 200 रन भी पूरे हो गए। कोहली लगातार सात साल ऐसा करने वाले वाले पहले बल्लेबाज बन गए है। ऐसा आजतक कोई नहीं कर पाया है।
यह भी पढ़ें- रवींद्र जडेजा के चोटिल होने से 2 खिलाड़ियों की चमकी किस्मत
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, दीपक हुड्डा, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई।
पाकिस्तानी टीम: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, शादाब खान, आसिफ अली, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन।
यह भी पढ़ें- India vs Pakistan: टॉस हारने के बाद रोहित शर्मा की बढ़ी मुश्किलें
Published on:
4 Sep 2022, 8:48 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.