5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रवींद्र जडेजा के चोटिल होने से 2 खिलाड़ियों की चमकी किस्मत, T20 World Cup 2022 में खेलने के दरवाजे खुले!

रवींद्र जडेजा इंजरी के कारण एशिया कप 2022 और t20 world cup 2022 से बाहर हो गए है। उनकी इंजरी के बाद अब कुछ खिलाड़ियों को टी-20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल होने का मौका मिलेगा। एक तरह से कहा जाए तो इन खिलाड़ियों की किस्मत खुल गई। आइए आपको इनके बारे में बताते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 4 Sep 2022, 6:21 PM IST

t20 world cup 2022

t20 world cup 2022

टीम इंडिया को रवींद्र जडेजा के रूप में बड़ा झटका लगा है। इंजरी के कारण वो एशिया कप से बाहर हो गए है। अब 15 सितंबर से पहले टी-20 वर्ल्ड कप टीम का चयन भी होना है। इस बार टी-20 वर्ल्ड कप का हिस्सा जडेजा हीं रहेंगे। वो अपनी सर्जरी कराएंगे और वापसी में उन्हें बहुत समय लग जाएगा। रवींद्र जडेजा इस समय तगड़ी फॉर्म में चल रहे थे। पाकिस्तान और हांगकांग के खिलाफ एशिया कप में उनका प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा था। उनके बाहर होने से टीम इंडिया को बहुत बड़ा झटका लगा है। सवाल ये खड़ा होता है कि जडेजा की जगह अब टी-20 वर्ल्ड कप में किस खिलाड़ी को शामिल किया जा सकता है। कुछ खिलाड़ियों की किस्मत जरूर चमकेगी। आइए इनके बारे में आपको बताते हैं।

1) अक्षर पटेल

पटले का प्रदर्शन पिछले कुछ महीनों में शानदार रहा है। टीम के लिए कुछ उपयोगी पारियां और विकेट उन्होंने चटकाए है। अच्छे प्रदर्शन के बावजूद उन्हें एशिया कप की टीम में शामिल नहीं किया गया था। अब उन्हें एशिया कप की टीम में ले लिया गया है। जडेजा के चोटिल होने से अक्षर को फायदा मिला। अब ये फायटा उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप में भी मिलेगा। ये बात लगभग पक्की लग रही है कि टी-20 वर्ल्ड टीम में भी अक्षर पटेल को चुना जाएगा। टीम इंडिया के लिए अक्षर पटेल अभी तक 25 टी-20 मैच खेल चुके हैं।

यह भी पढ़ें- मोहम्मद हफीज ने पाकिस्तानी क्रिकेटर्स को देशी मुर्गी के इंजेक्शन लगाने की सलाह दी



2) दीपक हुडा


हुडा की जगह भी टी-20 वर्ल्ड कप टीम में अब पक्की लग रही है। उन्हें पिछले कुछ समय से प्लेइंग 11 में खेलने का मौका नहीं मिला है। इस वजह से फैंस भी गुस्से में है। हुडा ने अभी तक टीम इंडिया के 9 मुकाबले खेले हैं और उनका प्रदर्शन जबरदस्त रहा है। ऐसा लग रहा था कि वो टी20 वर्ल्ड टीम से बाहर हो सकते हैं लेकिन जडेजा की इंजरी के बाद वो अब जरूर ऑस्ट्रेलिया जाएंगे। हुडा की औसत अभी तक 54.80 की रही है।

यह भी पढ़ें- ‘ओ भाई मारो मुझे’ वाले मोमिन ने इरफान पठान से पूछा सवाल

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल