5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोहम्मद हफीज ने पाकिस्तानी क्रिकेटर्स को देशी मुर्गी के इंजेक्शन लगाने की सलाह दी

एशिया कप में पाकिस्तान की टीम चोट से परेशान चल रही है। कुछ बड़े तेज गेंदबाज इंजरी की वजह से बाहर हो गए है। पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों की फिटनेस पर अब सवाल खड़े हो रहे हैं। टीम के ही पूर्व कप्तान ने अब टीम मैनेजमेंट को आड़े हाथ ले लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 4 Sep 2022, 5:11 PM IST

asia cup 2022

asia cup 2022

एशिया कप में दूसरी बार भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा। सुपर-4 में ये मैच खेला जाएगा। फैंस इस मैच के लिए बहुत उत्साहित है। पाकिस्तान के लिए इस मुकाबले से पहले झटका ये लगा कि तेज गेंदबाज नसीम शाह इंजरी की वजह से बाहर हो गए। वो क्रैम्प की वजह से दिक्कत में थे। इससे पहले भी पाकिस्तान के कुछ तेज गेंदबाजा बाहर हो गए थे। इसमें बड़ा नाम शाहनवाज दहानी का भी है। अब फिटनेस को लेकर पाकिस्तानी खिलाड़ी सवालों के घेरे में आ गए है। उनके देश के ही दिग्गज खिलाड़ी मोहम्मद हफीज ने भी टीम मैनेजमेंट के ऊपर निशाना साध दिया है। उन्होंने जो कहा है वो जानकर आपको भी हंसी आ जाएगी। उन्होंने पाकिस्तान के लोकल टीवी चैनल पर पाकिस्तानी प्लेयर्स को लेकर बात रखी।

हफीज ने दिया मजेदार बयान

मोहम्मद हफीज ने कहा, मैं टीम मैनेजमेंट से अपील करूंगा कि तमाम पाकिस्तानी प्लेयर्स को देशी मुर्गियों के टीके लगवाने चाहिए। खिलाड़ी दो मैच खेल रहे हैं और इसके बाद इंजर्ड हो रहे हैं। वैसे तो कहा जाता है कि खिलाड़ी तैयार है लेकिन जैसे ही इंटरनेशनल गेम की बारी आती है तो ये बाहर हो जाते हैं। मैं ये बात वैसे कह रहा हूं लेकिन टीम मैनेजमेंट को अब इस बारे में सोचना पड़ेगा।

वैसे जब हफीज ने ये बात कही थी कि तब वहां पर मौजूद सभी लोग हंसने लगे थे। कुछ हद तक हफीज ने सही बयान भी दिया है। पाकिस्तान के मैनेजमेंट को अब खिलाड़ियों की फिटनेस के बार में सोचना पड़ेगा। ऐसा पहले बहुत बार देखा गया है कि दो मैच खेलने के बाद खिलाड़ी बाहर हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें-‘ओ भाई मारो मुझे’ वाले मोमिन ने इरफान पठान से पूछा सवाल



शाहनवाज़ दहानी भी हुए चोटिल

भारत और पाकिस्तान के बीच पहले मुकाबले में नसीम शाह ने अच्छी गेंदबाजी की थी। हालांकी मैच के दौरान भी शाह क्रैम्प के कारण परेशानी में नजर आए थे। उनसे रनिंग नहीं हो रही थी और इसके बाद भी दर्द में उन्होंने ओवर फेंका था। शाहनवाज़ दहानी भी अब चोटिल होकर एशिया कप से बाहर हो गए है। अब पाकिस्तान की टीम की चिंता बढ़ गई है। भारत के खिलाफ मुकाबले में अब किस बॉलर को मौका मिलेगा ये देखने वाली बात होगी।

यह भी पढ़ें- जडेजा के बाहर होने से Asia Cup में भारत को होंगे 3 नुकसान

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल