2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Asia cup 2023: पाकिस्‍तान की मेजबानी में ही खेला जाएगा एशिया कप, जानें कहां होंगे भारत-पाक के मैच

Asia cup 2023 : एशिया कप 2023 की मेजबानी को लेकर पीसीबी और बीसीसीआई के बीच शुरू हुआ विवाद अब खत्‍म हो गया है। इस टूर्नामेंट के लिए पीसीबी की ओर से पेश किए गए हाईब्रिड मॉडल को एसीसी की अगली बैठक में मंजूरी मिलना तय है। इसके साथ ही पाकिस्‍तानी टीम का वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारत आने का रास्‍ता भी साफ हो जाएगा।

2 min read
Google source verification
asia-cup-2023-hosting-deadlock-almost-over-pakistan-to-host-4-matches-india-vs-pakistan-match-in-sri-lanka.jpg

पाकिस्‍तान की मेजबानी में ही खेला जाएगा एशिया कप, जानें कहां होंगे भारत-पाक के मैच।

Asia cup 2023 : एशिया कप 2023 की मेजबानी को लेकर पीसीबी और बीसीसीआई के बीच शुरू हुआ विवाद अब खत्‍म होता नजर आ रहा है। दोनों प्रतिद्वंद्वि देशों के बीच चल रहे विवाद के कारण एशिया कप के आयोजन पर ही खतरा मंडराने लगा था। लेकिन, इसी बीच बड़ी खबर आ रही है क‍ि एशिया कप के आयोजन का रास्ता साफ हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस टूर्नामेंट के लिए पीसीबी की ओर से पेश किए गए हाईब्रिड मॉडल को एशियन क्रिकेट काउंसिल की अगली बैठक में मंजूरी मिलना तय है। इसके परिणामस्‍वरूप अब पाकिस्‍तानी क्रिकेट टीम का वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारत आने का रास्‍ता भी साफ हो गया है।


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एशियन क्रिकेट काउंसिल के सूत्रों ने बताया है कि एशिया कप 2023 की मेजबानी पाकिस्‍तान के पास रहना तय है। 13 जून को एसीसी की तरफ से पाकिस्‍तान के हाईब्रिड मॉडल को लेकर आधिकारिक ऐलान कर दिया जाएगा। इसके बाद पाकिस्तान के साथ श्रीलंका में एशिया कप कराने पर औपचारिक मुहर लग जाएगी। इस टूर्नामेंट का आयोजन सितंबर में होगा।

भारत श्रीलंका में खेलेगा सभी मैच

हाईब्रिड मॉडल के तहत पाकिस्तान ने एशिया कप के शुरुआती 4 मैच लाहौर के गद्दाफी स्‍टेडियम आयोजित करने का प्रस्ताव दिया था, अब इसे मंजूरी मिलना तय है। बाकी मैच श्रीलंका की धरती पर खेले जाएंगे। भारत और पाकिस्‍तान के मैच भी श्रीलंका में ही खेले जाएंगे। पीसीबी और बीसीसीआई के बीच चल रहा ये विवाद शांत होने से आईसीसी को भी राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें : विराट और रहाणे ने बढ़ाई जीत की उम्‍मीद, आज खिताब से 280 रन दूर भारत

पाकिस्तानी टीम भारत में खेलेगी वर्ल्ड कप

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि एशिया कप को लेकर पीसीबी का हाईब्रिड मॉडल मंजूर होने के बाद वनडे वर्ल्ड कप को लेकर भी कोई विवाद नहीं रहेगा। अक्टूबर-नवंबर में होने वाले वनडे वर्ल्‍ड कप के लिए पाकिस्‍तान की टीम भारत आने के लिए तैयार होगी। अब लगता है कि इस विवाद के सुलझने के बाद जल्‍द ही विश्व कप का शेड्यूल भी जारी कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : शुभमन गिल के विवादित कैच को लेकर खुद कैमरून ग्रीन ने किया ये खुलासा

Story Loader