10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘कुछ मैच जीतने के बाद दूसरी टीमों को हल्के में नहीं ले सकते’, बांग्लादेश से मिली करारी हार के बाद शोएब अख्तर का भारत पर तंज

भारत की हार पर अख्तर ने कहा, ' मैं यही कहूंगा कि पाकिस्तान के फैंस के लिए यह कुछ राहत की बात है कि भारत मैच हार गया है। मेरे लिए भी यह राहत की बात है। भारत के लिए यह खतरे की घंटी है और खिलाड़ियों को जागने का समय आ गया है। आप कुछ मैच जीतने के बाद दूसरी टीमों को हल्के में नहीं ले सकते।'

2 min read
Google source verification
akh.png

Shoaib Akhtar India vs Bangaldesh: एशिया कप 2023 के सुपर 4 का आखिरी मुक़ाबला भारत और बांग्लादेश के बीच खेला गया। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मुक़ाबले में बांग्लादेश ने भारत को 6 रन से हरा दिया। भारत की इस हार पर पाकिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने तंज़ कसा है और कहा है कि कुछ मैच जीतने के बाद भारत दूसरी टीम को हल्के में नहीं ले सकती।

एशिया कप 2023 में यह भारत की पहली हार थी। भारत की हार पर शोएब अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा 'भारत मैच हार गया है। आप ज्यादा आलोचना नहीं कर सकते क्योंकि बांग्लादेश भी यहां खेलने आई है। पाकिस्तान के लोग श्रीलंका से मिली हार के बाद टीम की आलोचना कर रहे हैं। कह रहे हैं कि श्रीलंका से मार खा ली। यार श्रीलंका की अच्छी टीम है, बुरी टीम तो नहीं है। बांग्लादेश भी अच्छी टीम है, वो इंटरनेशनल क्रिकेट खेलती है। उन्होंने इंडिया को फेंटा लगाया है।'

पाकिस्तानी दिग्गज तेज गेंदबाज ने आगे कहा, 'भारत की इस हार से पाकिस्तान को थोड़ा बहुत सुकून मिला होगा कि ये लोग बांग्लादेश से मैच हारे हैं। भारत के लिए यह वेकअप कॉल है और यह इसलिए है क्योंकि आप किसी भी टीम को हल्के में नहीं ले सकते। आपने पाकिस्तान को हरा दिया, श्रीलंका को हराया दिया तो हम वर्ल्ड की बेस्ट टीम है। एशिया कप में छोटी टीमों ने दिखाया है कि वो आने वाले वर्ल्ड कप में ये आपको पेंचा डालेगी।'

उन्होंने आगे कहा 'जैसा हम कह रहे हैं इंडिया पाकिस्तान वर्ल्ड कप के लिए फेवरेट हैं और सेमीफाइनल में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया साथ होगा। मगर ऐसा कुछ नहीं है, ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। भविष्यवाणी अपनी अपने पास रखिए, इंडिया इतनी बड़ी टीम होकर इस टीम से हारा है, जाहिर सी बात है उन्होंने अच्छा खेला है। बांग्लादेश के खिलाफ शुभमन गिल का शतक बेकार गया। भारत को जागने की जरूरत है। मैं टीम इंडिया को नीचा नहीं दिखाऊंगा, लेकिन बांग्लादेश ने इस जीत के साथ बताया कि वह खुद को साबित करने आए हैं।'

मैच की बात करे तो पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 265 रन बनाए। बांग्लादेश के लिए कप्तान शाकिब अल हसन ने 80 रन की पारी खेली। जवाब में भारतीय टीम 49.5 ओवर 259 रन पर ढेर हो गई। भारत के लिए सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने 1212 रन बनाए।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग