
एशिया कप की प्वाइंट्स टेबल का ताजा हाल।
Asia Cup 2023 Points Table Update : एशिया कप 2023 के तहत अभी तक कुल तीन मुकाबले खेले जा चुके हैं। ग्रुप ए में भारत के साथ पाकिस्तान और नेपाल की टीम है। वहीं, ग्रुप बी में श्रीलंका और बांग्लादेश के अलावा अफगानिस्तान की टीम है। ग्रुप ए से भारत और पाकिस्तान ने सुपर-4 में जगह बना ली है तो ग्रुप बी में अभी पेंच फंसा हुआ है। आइये जानते हैं प्वाइंट्स टेबल का ताजा हाल।
बता दें ग्रुप स्टेज के दौरान दोनों ग्रुप से टॉप-2 टीम को सुपर-4 में पहुंचेंगी। इसके बाद राउंड रॉबिन खेला जाएगा। जहां हर टीम को अन्य तीन टीमों के विरूद्ध 1-1 मुकाबला खेलने को मिलेगा। सुपर-4 की प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर रहने वाली दो टीम फाइनल में पहुंचेंगी। एशिया कप का फाइनल मुकाबला 17 सितंबर को कोलंबो में खेला जाना है। आइए जानते हैं एशिया कप 2023 की प्वेइंट्स टेबल का ताजा हाल।
एशिया कप 2023 ग्रुप-ए प्वाइंट्स टेबल
| टीम | मैच | जीत | हार | टाई/नो रिजल्ट | प्वाइंट्स | नेट रन रेट |
| पाकिस्तान | 2 | 1 | 0 | 1 | 3 | +4.760 |
| भारत | 2 | 1 | 0 | 1 | 3 | +1.028 |
| नेपाल | 2 | 0 | 2 | 0 | 0 | -3.572 |
एशिया कप 2023 ग्रुप-बी प्वाइंट्स टेबल
| टीम | मैच | जीत | हार | टाई/नो रिजल्ट | प्वाइंट्स | नेट रन रेट |
| श्रीलंका | 1 | 1 | 0 | 0 | 2 | +0.951 |
| बांग्लादेश | 2 | 1 | 1 | 0 | 2 | +0.373 |
| अफगानिस्तान | 1 | 0 | 1 | 0 | 0 | -1.780 |
Updated on:
05 Sept 2023 08:55 am
Published on:
01 Sept 2023 09:53 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
