28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हरभजन सिंह ने चयनकर्ताओं के खिलाफ खोला मोर्चा, एशिया कप के लिए चुनी गई टीम से नहीं हैं खुश

एशिया कप 2018 का पहला मैच 15 सितम्बर को खेला जाना है, चयनकर्ताओं ने विराट कोहली को आराम देते हुए रोहित शर्मा को टीम इंडिया का कप्तान नियुक्त किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 6 Sep 2018, 2:56 PM IST

harbhajan singh

हरभजन सिंह ने चयनकर्ताओं के खिलाफ खोला मोर्चा, एशिया कप के लिए चुनी गई टीम से नहीं हैं खुश

नई दिल्ली। भारत के ऑफ स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने बुधवार को ट्विटर के माध्यम से चयनकर्ताओं पर निशाना साधा हैं और उनसे पूछा हैं कि एशिया कप 2018 के लिए मयंक अग्रवाल का चयन आखिर क्यों नहीं किया गया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( BCCI ) ने शनिवार को एशिया कप के लिए टीम का ऐलान किया था, जिसमे विराट कोहली को आराम देते हुए रोहित शर्मा को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था। इंग्लैंड के थका देने वाले लम्बे दौरे के 4 दिन बाद से ही एशिया कप की शुरुआत होनी है।


मयंक को एशिया कप में नहीं मिली जगह-
16 सदस्यों वाली टीम की कप्तानी रोहित शर्म करेंगे। राजस्थान के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद को सीनियर टीम में पहली बार चुना गया है। भारतीय घरेलु क्रिकेट व 'ए' टीम के मैचों में मयंक अग्रवाल ने किसी भी क्रिकेट खिलाड़ी से अधिक रन बनाए हैं, फिर भी उनको एशिया कप के लिए भारतीय टीम में नहीं चुना गया है।


हरभजन ने खड़े किए सवाल-
मयंक अग्रवाल को टीम में नहीं शामिल किए जाने से हैरान हरभजन सिंह ने ट्विटर का सहारा लेते हुए लिखा है कि "मयंक अग्रवाल कहां हैं ??? इतने रन बनाने के बाद भी वो टीम में नहीं दिखाई दे रहे हैं....लगता है अलग-अलग लोगों के लिए अलग-अलग नियम हैं।" हालांकि चयन समिति के चेयरमैन एमएसके प्रसाद ने कहा है कि मयंक लगातार तीनों प्रारूपों में रन बना रहे हैं, वह हमारी नजर में हैं और जल्द ही उन्हें मौका मिलेगा।

15 से शुरू होगा एशिया कप-
एशिया कप 2018 का आयोजन यूएई में होना है, यह पहले भारत में होने वाले थे। एशिया कप का पहला मैच 15 सितम्बर को खेला जाना है। पाकिस्तान का पहला मैच 16 सितम्बर को दुबई में एशिया कप क्वालीफायर्स जीतने वाली टीम से होगा।

टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन (उपकप्तान), लोकेश राहुल, अंबाती रायडू, मनीष पांडे, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, शार्दूल ठाकुर और खलील अहमद।