13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समलैंगिकता की सबसे बड़ी मिशाल है क्रिकेट की यह जोड़ी, एक ही टीम के दो सदस्यों ने आपस में रचाई थी शादी

भारतीय सर्वोच्च न्यायालय ने गुरुवार को एक बड़ा फैसला सुनाते हुए कहा कि समलैंगिकता अपराध नहीं है।

2 min read
Google source verification

image

Akashdeep Singh

Sep 06, 2018

dane van niekerk and marizanne kapp

समलैंगिकता की सबसे बड़ी मिशाल है क्रिकेट की यह जोड़ी, एक ही टीम के दो सदस्यों ने आपस में रचाई थी शादी

नई दिल्ली। भारतीय सर्वोच्च न्यायालय ने गुरुवार को एक बड़ा फैसला सुनाते हुए कहा कि समलैंगिकता अपराध नहीं है। सर्वोच्च अदालत का यह फैसला देश में समलैंगिक व ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए बड़ी जीत माना जा रहा है। यह फैसला समलैंगिक लोगों की बराबरी के लिए लड़ाई में बहुत बड़ी सफलता है। खेल की दुनिया में भी कई समलैंगिक खिलाड़ी अपने पार्टनर को नहीं चुन पाने के कारण घुट-घुट कर जीते हैं। भारत में सर्वोच्च न्यायालय ने आज बड़ी सुनवाई की है लेकिन कई देशों में समलैंगिक सम्बन्ध बनाने की पूर्ण आजादी मिली हुई है। इसी आजादी का जश्न मानते हुए दक्षिण अफ्रीका की दो महिला क्रिकेट खिलाड़ियों ने करीब दो महीने पहले आपस में शादी रचाई थी।


कप्तान ने टीम की तेज गेंदबाज से रचाई शादी-
दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम की कप्तान डेन वैन निकेर्क ने अपनी टीम की हरफनामौला खिलाड़ी मैरीजाने कैप से जुलाई 2018 में शादी रचाई थी। दोनों खिलाड़ियों ने शादी रचाने के बाद सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) पर तस्वीर साझा करके अपने प्रशंसकों को यह जानकारी दी थी। दोनों खिलाड़ियों ने अपने करीबी दोस्तों, परिवार और अफ्रीकी टीम के साथी खिलाड़ियों की मौजूदगी में शादी रचाई थी। निकेर्क और कैप ने 2009 में हुए महिला क्रिकेट विश्व कप के दौरान अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पर्दापण किया था। निकेर्क ने 8 मार्च को वेस्ट इंडीज के खिलाफ जबकि कैप ने 10 मार्च को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला था। यह दोनों खिलाड़ी महिला बिग बैश में सिडनी सिक्सर्स की टीम के लिए खेलती हैं।


कप्तान निकेर्क का क्रिकेट करियर-
कप्तान निकेर्क दक्षिण अफ्रीका के लिए ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं। उन्होंने 95 मैचों में 125 विकेट लिए हैं। इसका लावा वो बहुत ही सफल बल्लेबाज भी हैं, उन्होंने ODI में 1,770 रन भी बनाए हैं। निकेर्क को 2017-18 सीजन के लिए दक्षिण अफ्रीका की शीर्ष महिला क्रिकेटर का पुरस्कार दिया गया था।


कैप का भी रहा है शानदार करियर-
आपको बता दें कि हरफनमौला खिलाड़ी कैप ने 93 ODI मैचों में 99 विकेट और 62 T20 मैचों में 48 विकेट झटके हैं। इसके साथ ही उन्होंने बल्लेबाजी से भी कमाल दिखते हुए 93 ODI मैचों में 1618 रन बनाए हैं। 62 T20 मैचों में उनके नाम 600 रन हैं। उन्होंने ODI क्रिकेट में एक शतक भी लगाया है। उनके नाम महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में किसी भी दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज द्वारा एक मैच में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड है।