28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CPL 2018: कॉलिन मुनरो ने खेली तूफानी पारी, 56 गेंदों में 10 चौके-4 छक्कों से बनाए इतने रन

CPL 2018, नाईट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुक्सान पर 170 रन बनाए, फिर उन्होंने वॉरियर्स को 103 रनों पर समेट कर यह मैच आसानी से जीत लिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 6 Sep 2018, 9:47 AM IST

COLIN MUNRO

CPL 2018: कॉलिन मुनरो ने खेली तूफानी पारी, 56 गेंदों में 10 चौके-4 छक्कों से बनाए इतने रन

नई दिल्ली। गुरूवार को कैरीबियाई प्रीमियर लीग 2018 में त्रिनबागो नाईट राइडर्स और गुयाना वॉरियर्स के बीच हुए मुकाबले में कॉलिन मुनरो ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम नाईट राइडर्स को बड़े स्कोर तक पहुंचाया, इसके बाद टीम के गेंदबाजों ने सधी हुई गेंदबाजी करते हुए यह मैच 67 रनों से जीत लिया। नाईट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुक्सान पर 170 रन बनाए, फिर उन्होंने वॉरियर्स को 103 रनों पर समेट कर यह मैच आसानी से जीत लिया। 8 मैचों में 12 अंकों के साथ नाईट राइडर्स अंक तालिका में सबसे ऊपर पहुंच गई है।


मुनरो की तूफानी पारी-
मुनरो ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए एक बार फिर cpl 2018 में रंग जमा दिया है। उन्होंने इस इनिंग में 56 गेंदों का सामना किया जिसमे उन्होंने 10 चौके और 7 छक्के लगाते हुए 90 रन बनाए। CPL 2018 में मुनरो रन बनाने के मामले में सबसे आगे हैं, वह अभी तक 8 मुकाबलों में 5 अर्धशतकों के साथ 436 रन बना चूके हैं। उन्होंने ये रन 62.28 की शानदार औसत से बनाए हैं, उनका सर्वाधिक स्कोर 90 है।


नाईट राइडर्स की पारी-
नाईट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपना पहला विकेट मात्र 1 रन के स्कोर पर क्रिस लिन(0) के रूप में गंवा दिया था। इसके बाद दूसरे विकेट के लिए कॉलिन मुनरो और दिनेश रामदीन(39) के बीच 135 रनों की साझेदारी हुई। इसके बाद कोई खिलाड़ी टिक नहीं सका और टीम बड़े स्कोर से चूक गई। ब्रेंडन मैकुलम 2 रन बनाकर, डैरेन ब्रावो 9, जेवोन सियरलेस 8 और सुनील नरेन 0 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान ड्वेन ब्रावो ने 6 गेंदों में नाबाद 12 रन बनाकर टीम को 170 के स्कोर तक पहुंचाया। सोहैल तनवीर और रोमरिओ शेपर्ड ने 3-3 विकेट झटके।


वॉरियर्स की पारी-
वॉरियर्स की पारी की शुरुआत बहुत ख़राब रही और उन्होंने फॉर्म में चल रहे ल्यूक रोंची को 0 रन पर गंवा दिया। इसके बाद विकेटों का पतझड़ रुका ही नहीं। 7 बल्लेबाजों ने 5 से कम रन बनाकर अपना विकेट गंवाया। शिमरॉन हेटमेयर ने 11, जेसन मोहम्मद ने 27, रोशन प्रिमस ने 36 और रोमरिओ शेपर्ड ने 10 रन बनाए। नाईट राइडर्स के लिए अली खान ने 3 विकेट झटके, कप्तान ड्वेन ब्रावो, फवाद अहमद और खैरी पिएरे ने 2-2 विकेट झटके। सुनील नरेन ने 4 ओवरों में 15 रन देकर 1 विकेट लिया।