27 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

AUS vs ENG 4th Test Highlights: अपनी ही पिच में फंसा ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड ने मेलबर्न टेस्ट चार विकेट से जीता, सीरीज 3-1 हुई

पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया 152 रन बनाकर ऑलआउट हुई थी। वहीं इंग्लैंड की टीम महज़ 110 रन पर सिमट गई थी। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 132 रन बनाए और 175 रन का लक्ष्य दिया। जिसे इंग्लैंड ने छह विकेट खोकर हासिल कर लिया।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Dec 27, 2025

AUS vs ENG

मेलबर्न टेस्ट में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हराया (Photo - EspnCricInfo)

Australia vs England, 4th Test Highlights: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज 2025-26 सीरीज का चौथा टेस्ट मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर खेला गया। इस लोस्कोरिंग मुक़ाबले में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हराते हुए सीरीज में वापसी की है। यह मैच ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर खेला गया अब तक का सबसे छोटा टेस्ट बन गया, जो दो दिनों से भी कम समय में समाप्त हो गया। मैच के इतनी जल्दी खत्म होने की प्रमुख वजह पिच की प्रकृति थी। पिच पर सामान्य से चार मिलीमीटर अधिक घास छोड़ी गई थी, जिसके कारण तेज गेंदबाजों को भरपूर उछाल और शानदार स्विंग मिल रही थी।

एक भी बल्लेबाज नहीं लगा पाया अर्धशतक

इस मैच में तेज गेंदबाज इस-क़दर हावी थे कि दोनों टीमों के बल्लेबाज लंबी पारियां खेलने में पूरी तरह असफल रहे और चारों पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं लगा। मैच का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड का रहा। हेड ने दूसरी पारी में मात्र 67 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 46 रन बनाए।

200 रन भी नहीं बना पाई दोनों टीम

पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम मात्र 45.2 ओवर में 152 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इसके बाद इंग्लैंड की पहली पारी और भी ज्यादा निराशाजनक रही। टीम महज़ 110 रन पर सिमट गई। इस तरह ऑस्ट्रेलिया को 42 रन की बढ़त हासिल हुई थी। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 34.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 132 रन बनाए। इस तरह उन्होंने इंग्लैंड के सामने 175 रनों का लक्ष्य रखा है। जिसे इंग्लैंड ने छह विकेट खोकर हासिल कर लिया।

दूसरी पारी में ऐसी रही इंग्लैंड की बल्लेबाजी

175 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड को दूसरी पारी में अच्छी शुरुआत मिली। टीम को पहला झटका 51 रन पर लगा। मिचेल स्टार्क ने बेन डकेट को क्लीन बोल्ड किया। वह 26 गेंद में 34 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद इंग्लैंड ने चौंकाने वाला फैसला लेते हुए ब्राइडन कार्स को मैदान पर भेजा। वह छह रन बनाकर जे रिचर्डसन का शिकार बने।

इसके बाद जेक क्राउली और जेकब बेथेल ने तीसरे विकेट के लिए 47 रन जोड़े। 112 के स्कोर पर क्राउली को स्कॉट बोलेंड ने 37 रन के स्कोर पर एलबीडबल्यू आउट कर पवेलियन भेजा। इसके बाद बेथल को भी बोलेंड ने उस्मान खवाजा के साठों कैच आउट कराया। बेथल ने 40 रन बनाए। जो रूट इस पारी में भी कुछ खास नहीं कर पाये और 15 रन बनाकर झाय रिचर्डसन की गेंद पर एलबीडबल्यू आउट होकर पवेलियन लौट गए।

कप्तान बेन स्टोक्स 2 रन बनाकर मिचेल स्टार्क की गेंद पर विकेटकीपर एलेक्स कैरी को कैच दे बैठे। इसके बाद हैरी ब्रुक और जेमी स्मिथ ने टेम को लक्ष्य के पार पहुंचा दिया। मिचेल स्टार्क, माइकल नेसेर और झाए रिचर्डसन ने दो - दो विकेट लिए। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने सीरीज में वापसी की है और अब स्कोरलाइन 3-1 हो गई है।