
Rohit Sharma last 10 test innings
AUS vs IND 2nd Test: एडिलेड में खेले जा रहे भारत और ऑस्ट्रलिया के बीच पिंक बॉल टेस्ट में भारतीय टीम की हालत खराब हो गई है। पहले दिन 180 पर आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया के 86 रन पर सिर्फ एक विकेट चटका पाई है। कंगारू टीम अब सिर्फ 94 रन ही पीछे है। पर्थ में शानदार जीत के बाद एडिलेड पहुंची टीम इंडिया से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी लेकिन रोहित के कार्यभार संभालते ही टीम इंडिया की बैटिंग लाइन-अप एक बार फिर बिखर गई। नीतीश रेड्डी और अश्विन की बेसकीमती रनों ने टीम इंडिया को 180 तक पहुंचा दिया लेकिन रोहित और विराट की नाकामयाबी फैंस को ज्यादा खल गई।
इस खराब प्रदर्शन के बाद फैंस एक बार फिर सोशल मीडिया पर उनके रिटायमेंट की मांग करने लगे हैं। आंकड़े भी कुछ ऐसे हैं, जिसे देख कोई भी उन्हें टेस्ट क्रिकेट में नहीं देखना चाहेगा। रोहित शर्मा वैसे कभी भी टेस्ट क्रिकेट के उतने अच्छे बल्लेबाज नहीं रहे हैं, जितना उन्होंने टी20 और वनडे क्रिकेट में प्रभावित किया है। अगर कहा जाए कि टेस्ट में उनकी जगह वनडे और टी20 के प्रदर्शन को देखते हुए बनी है तो वह गलत नहीं होगी। हालांकि इस फॉर्मेट में रोहित ज्यादातर समय टीम इंडिया पर बोझ बनकर ही रहे हैं। उन्हें शतक लगाए 11 पारियां हो चुकी हैं। आखिरी शतक इंग्लैंड के खिलाफ 5वें टेस्ट में आया था।
रोहित शर्मा उसके बाद 11 पारियां खेल चुके हैं और 6 पारियों में तो वह दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए हैं। एडिलेड टेस्ट की पहली पारी में भी वह 3 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद क्रिकेट फैंस उनके टेस्ट क्रिकेट के रिटायरमेंट की मांग करने लगे हैं। रोहित शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट की दोनों पारियों में 6 और 5 रन बनाए थे। दूसरे टेस्ट में 23 और 8 रन ही बना सके। न्यूजीलैंड के खिलाफ 6 पारियों में वह सिर्फ एक अर्धशतक लगा पाए थे और 3 बार दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए थे। न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित ने 6 पारियों में 91 रन बनाए थे।
रोहित शर्मा ने 65 टेस्ट की 112 पारियों में 4274 रन बनाए हैं, जिसमें 212 का हाई स्कोर रहा है। उन्होंने 12 शतक और 18 अर्धशतक लगाए हैं। टेस्ट में रोहित शर्मा का औसत 41.90 का रहा है। साल 2021 से लेकर अब तक सिर्फ 6 शतक लगाने वाले रोहित शर्मा के पिछले तीनों शतक दूसरी पारी में आएं हैं। टीम इंडिया को एडिलेड टेस्ट बचाना है तो रोहित शर्मा को बड़ी पारी खेलनी होगी और अगर इस दौरे पर भी वह फ्लॉप रहते हैं तो टीम इंडिया की हार के सबसे बड़ी वजह वही होंगे।
Published on:
06 Dec 2024 05:57 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
