U19 Asia Cup 2024: भारत की अंडर 19 टीम ने एशिया कप 2024 के दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका को हरा दिया है। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने फाइनल में जगह बना ली है। भारतीय टीम ने श्रीलंका को 7 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम 46.2 ओवर में 173 रन पर ऑलआउट हो गई। 174 रन के लक्ष्य को भारत ने सिर्फ 21.4 ओवर में 3 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। इस दौरान वैभव सूर्यवंशी ने फिर से धुंआधार बल्लेबाजी की और 36 गेंदों में 5 छक्के और 6 चौके लगाए।