ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने भारत के खिलाफ घातक गेंदबाजी की। उन्होंने 14.1 ओवर में 48 रन देकर 6 विकेट चटकाए, जिसमें 2 मेडन ओवर भी शामिल हैं। उनकी गेंदबाजी का ही कमाल था कि पिंक बॉल टेस्ट मैच में भारतीय टीम पहली पारी में 180 रन पर ऑलआउट हो गई। मिचेल स्टार्क ने यशस्वी जायसवाल के अलावा केएल राहुल, विराट कोहली, रविचंद्रन अश्विन, हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी को आउट किया।