7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs ENG, Final: भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, क्या जीतेगी छठा वर्ल्ड कप? देखें प्लेइंग 11

IND vs ENG: भारत ने टॉस जीतकट पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में भारतीय टीम की नजरें रिकॉर्ड छठे खिताब पर होंगी। वहीं, इंग्लैंड दूसरी बार खिताब जीतने उतरा है।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Feb 06, 2026

U19 World Cup 2026 Final

अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 का फ़ाइनल मुक़ाबला भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है (Photo - ICC)

India vs England Final, ICC Under 19 World Cup 2026: अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 का फ़ाइनल मुक़ाबला पांच बार की चैम्पियन भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है। जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे इस मैच में भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग 11 में किया एक बदलाव

भारतीय कप्तान म्हात्रे ने कहा कि पिच बैटिंग के लिए अच्छी दिख रही है और वह फाइनल जैसे दबाव वाले मैच में वह पहले बल्लेबाजी कर दबाव बनाना चाहेंगे। वहीं, इंग्लैंड के कप्तान थॉमस रियू ने कहा कि वह पहले गेंदबाजी ही करना चाहते थे, इसलिए टॉस का ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं है, जबकि इंग्लैंड ने एक बदलाव किया है।

छठी बार चैम्पियन बनाना चाहेगा भारत

इस मैच में भारत की नजरें रिकॉर्ड छठे खिताब पर होंगी। वहीं, इंग्लैंड दूसरी बार खिताब जीतने उतरा है। अंडर-19 वनडे विश्व कप में भारत का रिकॉर्ड शानदार रहा है। 1988 में शुरू हुए इस टूर्नामेंट में भारत ने 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में खिताब पर कब्जा जमाया था। वहीं, इंग्लैंड ने पिछली बार 1998 में अंडर-19 विश्व कप जीता था। भारत ने साल 2022 में भी इंग्लैंड को फाइनल में हराकर खिताब जीता था। एक बार फिर टीम इंडिया से वही उम्मीद है। भारतीय टीम लगातार छठी बार फाइनल में पहुंची है और कुल मिलाकर अपना 10वां फाइनल खेल रही है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: आयुष म्हात्रे (कप्तान), एरॉन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन।

इंग्लैंड: थॉमस रियू (विकेटकीपर/कप्तान), बेन डॉकिन्स, जोसेफ मूर्स, बेन मेयस, कैलेब फाल्कनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मिंटो, मैनी लम्सडेन, एलेक्स ग्रीन।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग