26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

AUS vs IND 2024-25: अजिंक्या रहाणे ने चयनकर्ताओं की गलती का कराया एहसास? SMAT में मचाया तहलका

AUS vs IND Test Series 2024: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई भारतीय टीम के बल्लेबाज जहां बड़ी पारी खेलने के लिए संघर्ष करते नजर आ रहे हैं तो दूसरी ओर टीम इंडिया के टेस्ट टीम का एक समय संकटमोचन कहे जाने वाले अजिंक्या रहाणे घरेलू क्रिकेट तहलका मचा रखा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vivek Kumar Singh

•

Updated: 11 Dec 2024, 5:08 PM IST

Ajinkya Rahane SMAT 2024

Ajinkya Rahane SMAT 2024

AUS vs IND Test Series 2024: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई भारतीय टीम के बल्लेबाज जहां बड़ी पारी खेलने के लिए संघर्ष करते नजर आ रहे हैं तो दूसरी ओर टीम इंडिया के टेस्ट टीम का एक समय संकटमोचन कहे जाने वाले अजिंक्या रहाणे घरेलू क्रिकेट तहलका मचा रखा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत को हर हाल में सीरीज पर कब्जा करना है। बचे हुए 3 में से 2 मैच जीतने हैं और एक को वे ड्रॉ करा सकते हैं अगर उन्हें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह पक्की करनी है, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों का हाल देख, ऐसा होता हुआ लगता नहीं है।

दूसरी ओर सैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी 2024 में मुंबई की ओर से खेलते हुए अंजिक्य रहाणे का बल्ला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। रहाणे ने अब तक 4 अर्धशतक ठोक दिए हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट कई युवाओं से भी बेहतर है। बुधवार को उन्होंने क्वार्टरफाइनल मुकाबले में विधर्भ के खिलाफ 84 रनों की पारी खेली और इसके लिए 45 गेंद ही खेले। रहाणे ने अपनी पारी में 10 चौके और 3 छक्के लगाए। इससे पहले आखिरी ग्रुप मुकाबले में आंध्रप्रदेश के खिलाफ उन्होंने 95 रन कूट डाले थे। इस सीजन उन्होंने महाराष्ट्र के खिलाफ 34 गेंदों पर 52 रन और केरल के खिलाफ 35 गेंद पर 68 रनों की धमाकेदार पारी खेली है।

धमाकेदार फॉर्म में हैं अजिंक्या रहाणे

रहाणे की ये पारी देख भारतीय चयनकर्ताओं को अपनी गलती का जरूर एहसास हो रहा होगा। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रहाणे को न ले जाना भारी पड़ता नजर आ रहा है। रहाणे ने सैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी 2024 में अब तक खेले 7 मैचों में 56 की औसत से 334 रन बना डाले हैं। उन्होंने अब तक 4 अर्धशतकीय पारी खेली है और 168 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।

ये भी पढ़ें: मोहम्मद शमी ने बड़ौदा के खिलाफ मचाई सनसनी, ऐसा करने वाले बने तीसरे तेज गेंदबाज

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग