
SMAT 2024
SMAT 2024: सैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी 2024 के क्वार्टरफाइनल नंबर 1 में बंगाल और बड़ौदा आमने सामने हुईं। बंगाल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और बड़ौदा को 172 रन पर ही रोक दिया। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच पर टी20 क्रिकेट में 200 के आसापास रन बनते हैं लेकिन बंगाल की शानदार गेंदबाजी की बदौलत वे 180 का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। इस मुकाबले में मोहम्मद शमी ने शुरुआती ओवरों में काफी रन लुटाए लेकिन अपने आखिरी ओवर में सिर्फ 3 रन खर्च कर दो विकेट हासिल किए। इस मैच में पहला विकेट हासिल करते ही शमी ने इतिहास रच दिया और वह टी20 फॉर्मेट में 200 विकेट हासिल करने वाले तीसरे भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं।
मोहम्मद शमी के टी20 में अब कुल 201 विकेट हो गए हैं। उन्होंने इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट में 24 विकेट हासिल किए हैं तो 127 विकेट आईपीएल में चटकाए हैं। घरेलू क्रिकेट में वह अब तक 50 विकेट चटका चुके हैं। इस लिस्ट में भुवनेश्वर कुमार सबसे आगे हैं। भुवी ने टी20 इंटरनेशनल में 90 विकेट हासिल किए हैं तो घरेलू क्रिकेट में 39 विकेट हासिल किए हैं। भुवी के नाम टी20 फॉर्मेट में कुल 310 विकेट दर्ज हैं और वह इस लिस्ट में सबसे आगे खड़े हैं।
भुवी के बाद जसप्रीत बुमराह दूसरे स्थान पर हैं। बुमराह ने टी20 फॉर्मेट में कुल 295 विकेट हासिल किए हैं, जिसमें से 89 विकेट इंटरनेशनल टी20 में आए हैं तो आईपीएल में 165 विकेट चटकाए हैं। घरेलू क्रिकेट में बुमराह के नाम सिर्फ 44 विकेट दर्ज हैं। शमी 2023 वनडे वर्ल्डकप फाइनल के बाद से इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेल पाए हैं और वह सर्जरी के बाद चोट से उबरकर फिर से इंटरनेशनल पिच पर वापसी के लिए तैयार हैं।
Updated on:
11 Dec 2024, 1:19 PM IST
Published on:
11 Dec 2024, 1:19 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.