26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

DEL vs UP, SMAT 2024: रिंकू और समीर रिजवी करेंगे छक्के चौकों की बारिश या भुवनेश्वर बरपाएंगे कहर? जानें कहां देखें लाइव

SMAT 2024, Quarter final Live Streaming: सैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी 2024 के दूसरे क्वार्टरफाइनल मुकाबले में दिल्ली का सामना यूपी से होगा। यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vivek Kumar Singh

•

Updated: 10 Dec 2024, 5:48 PM IST

DEL vs UP Live Streaming

SMAT 2024, DELHI vs UP, Quarterfinal Live Streaming: सैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी 2024 के दूसरे क्वार्टरफाइनल मुकाबले में दिल्ली का सामना यूपी से होगा। यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। उत्तर प्रदेश की टीम ने प्री क्वार्टरफाइनल में आंध्र प्रदेश को हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई थी तो दिल्ली ने सीधे अंतिम 8 में जगह पक्की की थी। दोनों टीमों में कई स्टार खिलाड़ी हैं लेकिन उत्तर प्रदेश की टीम स्टार खिलाड़ियों से सजी हुई है। रिंकू सिंह, भुवनेश्वर कुमार, नीतीश राणा, समीर रिजवी, कर्ण शर्मा, पीयूष चावला और यश दयाल जैसे खिलाड़ी शामिल हैं, जो दिल्ली के खिलाफ गदर मचाने के लिए तैयार हैं।

दूसरी ओर दिल्ली में यश धुल, आयूष बदोनी, अनुज रावत, सूयश शर्मा जैसे आईपीएल और घरेलू क्रिकेट स्टार हैं। कागज पर देखें तो दिल्ली का पलड़ा थोड़ा कमजोर लग रहा है लेकिन इस सीजन के आंकड़े काफी शानदार हैं और उन्होंने अब तक सिर्फ एक मैच गंवाया है, जब वह ग्रुप में झारखंड के हाथों हार गए थे। हालांकि ग्रुप स्टेज में जब दिल्ली और यूपी की टक्कर हुई थी तब भुवनेश्वर कुमार के अलावा कोई भी गेंदबाज बच नहीं पाया था और दिल्ली ने 233 रन बनाकर यूपी को 186 पर ही रोक दिया था।

UP vs DEL Live Streaming कहां देखें?

क्वार्टरफाइनल में यूपी की टीम दिल्ली को हराकर हार का बदला तो लेना चाहेगी ही साथ ही सेमीफाइनल का टिकट भी कन्फर्म करना चाहेगी। दिल्ली और उत्तर प्रदेश के बीच सैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी का क्वार्टरफाइनल 2 बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच को जियो सिनेमा के ऐप और वेबसाइट पर भारतीय समयानुसार शाम 4.30 बजे से लाइव देख सकते हैं। यह मैच किसी भी टीवी चैनल पर प्रसारित नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: साउथ अफ्रीका ने 24 घंटे भी ऑस्ट्रेलिया को नहीं रहने दिया नंबर 1, फाइनल की 1 टीम लगभग तय

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग