1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में लगाई रेकॉर्ड्स की झड़ी, हारकर भी कीवी टीम ने रचा इतिहास

AUS vs NZ: वर्ल्ड कप 2023 के 27वें मुक़ाबले में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच रन से शानदार जीत दर्ज की है। कंगारुओं ने इस मैच में 388 रन बनाए थे, लेकिन कीवी टीम 383 रन ही बना सकी। इस मैच में कई वर्ल्‍ड रेकॉर्ड भी बने हैं।

2 min read
Google source verification
australia-vs-new-zealand-match-records.jpg

ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में लगाई रेकॉर्ड्स की झड़ी, हारकर भी कीवी टीम ने रचा इतिहास।

AUS vs NZ: वर्ल्ड कप 2023 का 27वां मुक़ाबला ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया। आखिरी गेंद तक खेले गए इस रोमांचक मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पांच रन से शानदार जीत दर्ज की है। ट्रेविस हेड और डेविड वॉर्नर की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की मदद से न्यूजीलैंड के सामने 389 रन का लक्ष्‍य रखा। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की ओर रचिन रविंद्र और जेम्‍स नीशम ने विस्फोटक पारी खेलकर मैच को रोमांच से भर दिया। इस मैच में कई वर्ल्‍ड रेकॉर्ड भी बने हैं। आइये एक नजर डालते हैं उन रेकॉर्ड पर।


विश्व कप के एक मैच में सर्वाधिक बाउंड्री

105 - साउथ अफ्रीका बनाम श्रीलंका, दिल्ली, 2023

97 - ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड, धर्मशाला, 2023

93 - न्यूजीलैंड बनाम वेस्टइंडीज, वेलिंगटन, 2015

89 - ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका, बैसेटेरे, 2007

88 - ऑस्ट्रेलिया बनाम पाक, बेंगलुरु, 2023

हारे हुए मैचों में वर्ल्ड कप के उच्चतम स्कोर

383/9 - न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, धर्मशाला, 2023

344/9 - श्रीलंका बनाम पाक, हैदराबाद, 2023

334/9 - इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान, नॉटिंघम, 2019

333/8 - बांग्लादेश बनाम ऑस्‍ट्रेलिया, नॉटिंघम, 2019

327/8 - इंग्लैंड बनाम आयरलैंड, बेंगलुरु, 2011

विश्व कप मैच में सर्वाधिक छक्के

33 - इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान, मैनचेस्टर, 2019

32 - ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड, धर्मशाला, 2023

31 - न्यूजीलैंड बनाम वेस्टइंडीज, वेलिंगटन, 2015

31 - साउथ अफ्रीका बनाम श्रीलंका, दिल्ली, 2023

25 - ऑस्ट्रेलिया बनाम पाक, बेंगलुरु, 2023

वनडे में दूसरी पारी में सर्वाधिक स्कोर

438/9 - दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया, जोहान्सबर्ग, 2006 (जीता)

411/8 - श्रीलंका बनाम भारत, राजकोट, 2009 (हार)

389 - वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड, सेंट जॉर्ज, 2019 (हार)

383/9 - न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, धर्मशाला, 2023 (हार)

374/9 - नीदरलैंड बनाम वेस्टइंडीज, हरारे, 2023 (नीदरलैंड सुपर ओवर जीता)

लगातार सर्वाधिक विश्व कप पारियों में कम से कम तीन विकेट लेने वाले गेंदबाज

4 - ब्रेट ली, 2003

4 - चामिंडा वास (2003)

4 - ग्लेन मैकग्राथ (2007)

4 - शाहिद अफरीदी (2007-11)

4 - जोफ्रा आर्चर (2019)

4 - एडम ज़म्पा (2023)

एक वनडे मैच में सर्वाधिक रन

872 - दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया, जोहान्सबर्ग, 2006

825 - भारत बनाम श्रीलंका, राजकोट, 2009

807 - वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड, सेंट जॉर्ज, 2019

771 - ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड, धर्मशाला, 2023

764 - नीदरलैंड बनाम इंग्लैंड, अम्स्टेलवीन, 2022

Story Loader