
AUS vs PAK: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अचानक पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के तीसरे वनडे और टी20 सीरीज के लिए अपना कप्तान बदल दिया है। सेलेक्टर्स ने विकेटकीपर-बल्लेबाज जोश इंग्लिस को पहली बार ऑस्ट्रेलिया टीम की कमान सौंपी है। इतना ही नियमित कप्तान पैट कमिंस के साथ मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ इस अंतिम 50 ओवर मुकाबले में हिस्सा नहीं लेंगे, क्योंकि वे आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट सीरीज की तैयारी में व्यस्त रहेंगे। बताया जा रहा है कि कमिंस टेस्ट की तैयारी पर ध्यान केंद्रित करेंगे और टी20 के नियमित कप्तान मिशेल मार्श पितृत्व अवकाश पर हैं।
चयनकर्ता प्रमुख जॉर्ज बेली ने बताया कि जोश वनडे और टी20 टीम के अहम सदस्य हैं। वह मैदान पर और मैदान के बाहर एक सम्मानित खिलाड़ी हैं। उन्होंने पहले ऑस्ट्रेलिया ए की कप्तानी की है और उम्मीद है कि वह इस भूमिका में वह मजबूत रणनीतिक समझ और सकारात्मक दृष्टिकोण लाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि जोश को कप्तानी में मैट शॉर्ट और एडम जम्पा का भी समर्थन मिलेगा। साथ ही सीनियर खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल और मार्कस स्टोइनिस भी उनकी मदद करेंगे। तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन और ज़ेवियर बार्टलेट को वनडे टीम में शामिल किया गया है।
ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला एमसीजी में दो विकेट से जीत लिया है। अब सीरीज के बाकी दो मैच 8 नवंबर को एडिलेड और 10 नवंबर को पर्थ में खेले जाएंगे। वनडे सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 14 से 18 नवंबर तक तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी।
पैट कमिंस (कप्तान- पहले दो मैच), जोश इंग्लिस, (कप्तान- तीसरा मैच), सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट (केवल तीसरा मैच), कूपर कोनोली, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, एरोन हार्डी, जोश हेज़लवुड (दूसरा मैच केवल), स्पेंसर जॉनसन (केवल तीसरा मैच), मार्नस लाबुशेन (केवल पहले दो मैच), ग्लेन मैक्सवेल, लांस मॉरिस, जोश फिलिप (केवल तीसरा मैच), मैथ्यू शॉर्ट, स्टीव स्मिथ (केवल पहले दो मैच), मिशेल स्टार्क (केवल पहले दो मैच), मार्कस स्टोइनिस, एडम जम्पा
जोश इंग्लिस (कप्तान), सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, टिम डेविड, नाथन एलिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, आरोन हार्डी, स्पेंसर जॉनसन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस और एडम जम्पा।
Updated on:
6 Nov 2024, 2:38 PM IST
Published on:
6 Nov 2024, 2:38 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.