13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वर्ल्ड कप 2023 में भारत और न्यूजीलैंड के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बनाया नायाब कीर्तिमान, तोड़े ये 10 बड़े रेकॉर्ड्स

वर्ल्ड कप 2023 में भारत और न्‍यूजीलैंड के बाद जीत की हैट्रिक लगाने वाली ऑस्‍ट्रेलिया तीसरी टीम बन गई है। ऑस्‍ट्रेलिया ने नीदरलैंड्स को 309 रनों से शिकस्‍त दी है। ये वर्ल्ड कप के इतिहास में दूसरी सबसे बड़ी जीत है।

2 min read
Google source verification
aus-vs-ned.jpg

वर्ल्ड कप 2023 में भारत और न्यूजीलैंड के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बनाया नायाब कीर्तिमान।

वर्ल्ड कप 2023 में 5 बार की चैंपियन ऑस्‍ट्रेलिया ने नीदरलैंड्स के खिलाफ 309 रनों से विशाल जीत दर्ज कर कई बड़े रेकॉर्ड्स बनाए हैं। वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्‍ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब थी, लेकिन अब वह जीत की पटरी पर लौट आई है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 के पहले दो मुकाबले हारने के बाद ऑस्‍ट्रेलिया ने जीत की हैट्रिक लगाई है। इस टूर्नामेंट में भारत और न्‍यूजीलैंड के बाद जीत की हैट्रिक लगाने वाली वह तीसरी टीम बनी है। नीरदलैंड के खिलाफ ऑस्‍ट्रेलिया ने इस मैच में रेकॉर्ड की झड़ी लगा दी है। आइये जानते हैं इस मैच में बने 10 बड़े रेकॉर्ड के बारे में।


1. ऑस्ट्रेलिया से पहले भारत और न्यूजीलैंड ने वर्ल्ड कप 2023 में जीत की हैट्रिक लगाई थी। टीम इंडिया जीत के रथ पर सवार है और उसने अभी तक अपने सभी मैच जीते हैं।

2. डेविड वॉर्नर ने वर्ल्ड कप में अपना छठा शतक जड़ सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली है। डेविड वॉर्नर अब सिर्फ भारतीय कप्‍तान रोहित शर्मा से पीछे हैं, जिन्होंने अभी तक वर्ल्ड कप में 7 शतक जड़े हैं। वॉर्नर ने 23 पारियों में 6 शतक जड़े तो वहीं रोहित ने 22 इनिंग में 7 शतक जड़े हैं।

3. ग्लेन मैक्सवेल ने नीदरलैंड्स के खिलाफ सिर्फ 40 गेंदों पर शतक लगाकर इतिहास रचा है। वर्ल्ड कप में ये उनका सबसे तेज शतक है। इससे पहले ये रेकॉर्ड एडेन मारक्रम के नाम दर्ज था, जिन्होंने इसी साल 49 गेंदों पर शतक जड़ा था।

4. ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड्स के खिलाफ 309 रन से जीत दर्ज कर वर्ल्‍ड कप में इतिहास रचा है। रनों के हिसाब से ये अब तक की सबसे बड़ी जीत है।

5. मैक्सवेल वनडे फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए सर्वाधिक छक्के लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। वनडे में मैक्सवेल के अभी 138 छक्के हैं। इस मामले में रिकी पोंटिंग 159 छक्कों के साथ टॉप पर हैं।

6. नीदरलैंड्स के गेंदबाज बास डी लीडे ने इस मैच में 10 ओवरों में 115 रन लुटाए हैं। इसके साथ ही वनडे की एक पारी में वह सबसे ज्‍यादा रन लुटाने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

7. एडम जम्‍पा ने वनडे में ऑस्ट्रेलिया के लिए 12वीं बार 4 विकेट हॉल हासिल किया है। वह अब महान शेन वॉर्न (13) से एक कदम पीछे हैं।

8. एडम जम्‍पा वर्ल्ड कप में लगातार तीन बार 4 विकेट हॉल हालिस करने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं।

9. मिशेल स्टार्क वर्ल्ड कप के इतिहास में पाकिस्‍तान के पूर्व गेंदबाज वसीम अकरम के साथ संयुक्‍त रूप से सबसे ज्यादा 25 बार बल्लेबाज को बोल्ड करने वाले पहले बल्‍लेबाज बन गए हैं।

10. वर्ल्‍ड कप 2023 में तीसरी बार है, जब ऑस्‍ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड के मैच की एक पारी में कोई छक्‍का नहीं लगा। इससे पहले ऑस्‍ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका और भारत बनाम पाकिस्‍तान के मैच में भी ऐसा हुआ था।