
India vs Australia women T20: ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम इन दिनों भारत दौरे पर है। जहां वह भारत से पांच मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। इसी बीच कंगारू टीम की स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर एमांडा वेलिंगटन ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। जिसे देख भारतीय फैंस दीवाने हो गए हैं और उन्होंने सोशल मीडिया में कमेंट्स की झड़ी लगा दी है।
सोशल मीडिया में शेयर की गई इस तस्वीर में वेलिंगटन ने पिंक कलर की साड़ी पहन रखी है और वे इसमें काफी सुंदर लग रही हैं। इतना ही नहीं ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने हाथ में मेहंदी भी लगाई हुई है। वेलिंगटन ने तस्वीर ट्वीट कर लिखा, 'वेलो इन ए साड़ी, अगर मैंने इसे गलत पहना है तो प्लीज मुझे बताएं। क्या लगता है आपको?'
इसपर श्रीकांत नाम के एक यूजर ने लिखा, 'यहां दक्षिण भारत में, महिलाएं आमतौर पर अपनी बाईं ओर साड़ी पहनती हैं, जबकि उत्तर-भारतीय अपने दाईं ओर पहनती हैं।' फैन के इस ट्वीट पर वेलिंगटन ने लिखा, 'धन्यवाद, इस जानकारी के लिए बहुत शुक्रिया।' एक यूजर ने लिखा, माशा अल्लाह आप कितनी खूबसूरत हैं।' एक अन्य यूजर ने कहा, 'अब झुमके और पहन लो बस।'
वेलिंगटन ने अभी तक ऑस्ट्रेलिया की ओर से एक टेस्ट, 14 वनडे इंटरनेशनल और आठ टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। एमांडा ने दो टेस्ट, 18 वनडे और 10 टी20 इंटरनेशनल विकेट लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 3-1 से अजेय बढ़त बना ली है। सीरीज का आखिरी मैच आज खेला जाना है। एमांडा को हालांकि इस सीरीज में अभी तक एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है।
Published on:
20 Dec 2022 02:35 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
