12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ENG W vs SL W: वूमेंस टी20 वर्ल्डकप 2026 के पहले मुकाबले में इंग्लैंड और श्रीलंका आमने सामने, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव

England Women's vs Sri Lanka Women's: आईसीसी वूमेंस टी20 वर्ल्डकप 2026 का पहला मुकाबला बर्मिंघम में खेला जाएगा। इस मैच में इंग्लैंड का सामना श्रीलंका से होगा। चलिए जानते हैं भारत में इस मैच को कब और कहां देखा जा सकता है।

2 min read
Google source verification
SL vs ENG Womens T20 World Cup 2026

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका (फोटो- T20 World Cup 2026)

Women's T20 World Cup 2026 Live Streaming: आईसीसी वूमेंस टी20 वर्ल्डकप 2026 का आगाज आज रात से होने जा रहा है, जहां पहले मुकाबले में मेजबान इंग्लैंड का सामना श्रीलंका से होगा। इंग्लैंड की टीम पहले वर्ल्डकप का खिताब जीत चुकी है, जो 2009 में खेला गया था, तो श्रीलंका की टीम आज तक पहले दौर की बाधा पार नहीं कर पाई है। इंग्लैंड ने 2009 के बाद से 3 बार फाइनल में भी जगह बनाई, जहां उसे हर बार ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार झेलनी पड़ी।

भारत में कहां देखें लाइव मैच

ऐसे में इंग्लैंड अपने घर में शानदार आगाज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी तो वहीं श्रीलंका भी इस बार कहानी बदलना चाहेगी। इस मैच को भारत में टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाइव देखा जा सकता है।

कहां देखें ENG W vs SL W का Live मैच

इंग्लैंड और श्रीलंका की महिला टीमें आज भारतीय समयानुसार रात 11 बजे से बर्मिंघम में उतरेंगी। इस मुकाबले को भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क्स के टीवी चैनल पर प्रसारित किया जाएगा। इसके अलावा जियो हॉटस्टार पर भी इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी।

वूमेंस टी20 वर्ल्डकप के लिए इंग्लैंड

एमी जोन्स (विकेटकीपर), डैनी व्याट-हॉज, नेट साइवर-ब्रंट (कप्तान), हीदर नाइट, एलिस कैप्सी, फ्रेया केम्प, डेनिएल गिब्सन, चार्लोट डीन, इस्सी वोंग, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन बेल, लिन्से स्मिथ, सोफिया डंकले, लॉरेन फाइलर और टिली कॉर्टीन-कोलमैन।

वूमेंस टी20 वर्ल्डकप के लिए श्रीलंका

चमारी अट्टापटु (कप्तान), विशमी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, इमेशा दुलानी, हंसिमा करुणारत्ने, कौशानी नुथ्यांगना (डब्ल्यू), काव्या कविंदी, नीलाक्षिका सिल्वा, सुगंडिका कुमारी, कविशा दिलहारी, मिताली अयोध्या, हासिनी परेरा, निमाशा मीपेज, चेतना विमुक्ति और मल्की मदारा।

ग्रुप बी

टीममैचजीतहारबेनतीजाअंकनेट रन रेट
इंग्लैंड000000.000
आयरलैंड000000.000
न्यूजीलैंड000000.000
स्कॉटलैंड000000.000
श्रीलंका000000.000
वेस्टइंडीज000000.000

ग्रुप ए

टीममैचजीतहारबेनतीजाअंकनेट रन रेट
ऑस्ट्रेलिया000000.000
बांग्लादेश000000.000
भारत000000.000
नीदरलैंड्स000000.000
पाकिस्तान000000.000
साउथ अफ्रीका000000.000

इस टूर्नामेंट में 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें 6-6 के 2 ग्रुप में बांटा गया है। हर ग्रुप से दो-दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। यानी जो भी टीमें अपने ग्रुप में टॉप-2 पर रहेंगी, वह अगले दौर के लिए क्वालीफाई करेंगी, जबकि बाकी चार टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगी। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 5 जुलाई को खेला जाएगा।