28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Vaibhav Sooryavanshi India debut delayed: वैभव सूर्यवंशी के टीम इंडिया डेब्यू पर संकट, भारत-आयरलैंड सीरीज पर मंडराया खतरा

Vaibhav Sooryavanshi India debut delayed: बेलफास्ट में भड़की हिंसा और एंटी-इमिग्रेशन प्रदर्शनों के कारण भारत और आयरलैंड के बीच होने वाली टी20 सीरीज पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। इसके चलते युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का टीम इंडिया के लिए डेब्यू का इंतजार बढ़ सकता है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

Jun 12, 2026

Vaibhav Suryavanshi, Jofra Archer, India vs England T20 2026, Rajasthan Royals IPL, Vaibhav weakness, Archer bowling plan, IPL Eliminator 2026, India cricket team, England cricket team, Harare U19 World Cup, India A cricket, trending cricket news,

भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Photo - IANS)

Vaibhav Sooryavanshi India debut delayed: क्रिकेट फैंस जिस का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, उस पर अब पानी फिरता नजर आ रहा है। आयरलैंड के बेलफास्ट शहर में अचानक भड़की हिंसा और तनाव (Community Unrest) के कारण भारत और आयरलैंड के बीच होने वाली टी20 सीरीज और युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के इंडिया डेब्यू पर बड़ा संकट आ गया है।

क्यों टल सकता है वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में अपने शानदार प्रदर्शन से तहलका मचाने वाले 15 साल के बल्लेबाज सनसनी वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम में चुना गया है। वह भारत के सबसे युवा खिलाड़ी बनने की राह पर हैं। फैंस उम्मीद कर रहे थे कि 26 जून को बेलफास्ट के क्रिकेट ग्राउंड पर वह अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेलेंगे। लेकिन वहां भड़की एंटी-इमिग्रेशन (आप्रवासन विरोधी) हिंसा की वजह से अब यह सीरीज टल सकती है या किसी दूसरी जगह शिफ्ट की जा सकती है। इसके साथ ही श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी करियर की शुरुआत भी बीच में लटक गई है।

शहर में क्यों भड़की अचानक हिंसा?

दरअसल, बेलफास्ट में इस हफ्ते की शुरुआत में एक चाकूबाजी की घटना हुई थी, जिसमें 40 साल के एक स्थानीय नागरिक की आंख चली गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस मामले में एक सूडानी शरणार्थी पर जानलेवा हमले का आरोप लगा। इसके बाद शहर में प्रवासियों के खिलाफ हिंसक विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। बदमाशों ने गाड़ियों को आग लगा दी, बैरिकेड्स खड़े कर दिए और प्रवासी परिवारों के घरों को निशाना बनाया। इस हिंसा में कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं और दर्जनों गिरफ्तारियां हुई हैं।

क्रिकेट आयरलैंड ने लिया बड़ा फैसला

हालात को बिगड़ता देख क्रिकेट आयरलैंड ने लिस्बन में होने वाले डोमेस्टिक टी20 फेस्टिवल को तुरंत रद्द कर दिया है। बोर्ड ने कहा है कि खिलाड़ियों, कोचों और फैंस की सुरक्षा हमारे लिए सबसे पहले है। भारत और आयरलैंड के बीच 26 और 28 जून को बेलफास्ट में दो टी20 मैच होने हैं।

क्रिकेट आयरलैंड सरकार और स्थानीय अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है और अगले 48 घंटों में इस सीरीज और आने वाले मैचों पर अंतिम फैसला लिया जा सकता है।