5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अपने देश के क्रिकेटर्स के ड्रिंक्स लेकर मैदान में पहुंच गए ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री

ऑस्ट्रेलियाई पीएम स्कॉट मॉरिसन की इस खेल भावना की जमकर हो रही तारीफ

less than 1 minute read
Google source verification

image

Manoj Sharma Sports

Oct 26, 2019

australian_pm_scott_morrison.jpg

नई दिल्ली। पिछले कुछ सालों में खिलाड़ियों के बीच खेल भावना में लगातार देखने को मिल रही है। ऐसे में बीते दिन कुछ ऐसा देखने को मिला जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने अपने देश के क्रिकेटर्स के लिए मैदान में ड्रिंक्स लेकर ही पहुंच गए।

सोशल मीडिया पर मॉरिसन के इस आचरण की जमकर जमकर प्रशंसा हो रही है। श्रीलंका की टीम इन दिनों ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर है। मनुकार ओवल मैदान पर श्रीलंकाई टीम प्रधानमंत्री एकादश के खिलाफ एक प्रैक्टिस मैच खिलाफ खेल रही थी। यह एक टी-20 मैच था जिसमें प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ड्रिंक्स टाइम में खिलाड़ियों के बीच पहुंच गए।

सभी खिलाड़ी हैरान रह गए जब उन्होंने मॉरिसन के हाथों में ड्रिंक्स देखे। अपने देश के पीएम की ओर से मिले इस सम्मान को पाकर खिलाड़ी गदगद नजर आए। पीएम ने सभी खिलाड़ियों से हाथ मिलाया और उन्हें ड्रिंक्स भी दी। मॉरिसन जब मैदान में उतरे तब श्रीलंका की टीम बल्लेबाजी कर रही थी और पारी का 16वां ओवर चल रहा था।