29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

B’DAY SPECIAL: इकलौता भारतीय तेज गेंदबाज जिसने ODI क्रिकेट में 300 से अधिक विकेट झटके

जवागल श्रीनाथ ने अपने करियर में कुल 733 मैच खेले हैं जिनमे उन्होंने 1491 विकेट लिए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 31 Aug 2018, 10:29 AM IST

SRINATH

B'DAY SPECIAL: इकलौता भारतीय तेज गेंदबाज जिसने ODI क्रिकेट में 300 से अधिक विकेट झटके

नई दिल्ली। कर्नाटक के मैसूर में 31 अगस्त, 1969 में जन्मे भारत के तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। दाएं हाथ के मध्य गति के तेज गेंदबाज जवागल भारत के लिए सबसे अधिक विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज हैं और कुल मिलाकर odi में वह दूसरे सबसे सफल भारतीय गेंदबाज हैं। उनके नाम वर्ल्ड कप में किसी भी भारतीय गेंदबाज द्वारा सबसे अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। हलाकि उनके और जहीर खान दोनों के एक बराबर 44 विकेट हैं।


जवागल श्रीनाथ का ODI प्रदर्शन-
श्रीनाथ ने 229 मुकाबलों में 315 विकेट झटके हैं। इन विकेटों को लेने के लिए उनका औसत 28.08 का रहा है। उनका बेस्ट बोलिंग फिगर 23 रन खर्च कर 5 विकेटों का रहा है। वह अनिल कुंबले के बाद ODI क्रिकेट में सबसे सफल गेंदबाज हैं। उन्होंने 18 अक्टूबर 1991 में पाकिस्तान के खिलाफ अपना डेब्यू मैच खेला, वहीं उन्होंने अपना आखिरी ODI मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जोहानेसबर्ग में 23 मार्च, 2003 को खेला।


श्रीनाथ का टेस्ट प्रदर्शन-
श्रीनाथ ने 67 टेस्ट मुकाबलों की 121 इनिंग्स में 236 टेस्ट विकेट झटके। एक इनिंग में उनका सबसे बढ़िया प्रदर्शन 86 रन देकर 8 विकेटों का है वहीं मैच में उनका सबसे बेहतर प्रदर्शन 132 रन देकर 13 विकेटों का है। श्रीनाथ ने पाकिस्तान के खिलाफ 1999 में कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर पहली इनिंग में 5 और दूसरी इनिंग में 8 विकेट लेकर अपना सबसे बढियां प्रदर्शन दिया था। श्रीनाथ ने अपना पहला टेस्ट मैच 1991 में वहीं अपना आखिरी टेस्ट मैच 30 अक्टूबर 2002 में खेला था।


विसडेन द्वारा श्रीनाथ का परिचय-
देश का सबसे तेज गेंदबाज, जवागल श्रीनाथ उस समय का प्रतिनिधित्व करते हैं जब भारतीय तेज गेंदबाज तरक्की पर थे, कपिल देव की लहराती गेंदों के बाद श्रीनाथ ने भारतीय तेज गेंदबाजी की कमान संभाली। और जब श्रीनाथ 11 साल खेलने के बाद 2003 में रिटायर हुए तो वह कपिल देव के बाद सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज थे।- विसडेन क्रिकेट की सबसे जानी-मानी और भरोसेमंद पत्रिका है।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग