
बर्मिंघम।पाकिस्तान क्रिकेट टीम ( Pakistan cricket team ) के बल्लेबाज बाबर आजम ने इंटरनेशनल वनडे क्रिकेट में बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। बाबर वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।
बाबर आजम ( Babar Azam ) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बर्मिंघम में खेले गए विश्व कप के अहम मुकाबले में इस उपलब्धि को अपने नाम किया। उन्होंने वनडे करियर की 68वीं पारी में इस मुकाम को छुआ।
हैरानी की बात ये है कि वर्तमान में विश्व क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज विराट कोहली ( Virat Kohli ) भी उनके रिकॉर्ड के आस-पास भी नहीं हैं। बाबर आजम के बाद तीसरे नंबर पर वेस्ट इंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स का नाम है। उन्होंने 69वीं वनडे पारी में इस मुकाम को हासिल किया था।
वनडे में सबसे तेज तीन हजार रन बनाने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के भरोसेमंद बल्ललेबाज हाशिम अमला के नाम दर्ज है। अमला ने अपने वनडे करियर में महज 57वीं पारी में ही तीन हजार रनों का आंकड़ा हासिल कर लिया था।
इंटरनेशनल वनडे क्रिकेट में सबसे तेज तीन हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज:
| पारी | बल्लेबाज |
| 57 | हाशिम अमला |
| 68 | बाबर आजम |
| 69 | विवियन रिचर्ड्स |
| 72 | गार्डन ग्रीनिज |
| 72 | गैरी कस्टर्न |
| 72 | शिखर धवन |
| 72 | जोए रूट |
Updated on:
26 Jun 2019 11:31 pm
Published on:
26 Jun 2019 10:24 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
