3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिडनी सिक्सर्स ने बाबर आजम को टीम से निकाला, BBL फाइनल से पहले बताई ये वजह

बाबर आज़म ने BBL 15 में 11 मुकाबले खेले और सभी में बल्लेबाज़ी का मौका मिला, लेकिन वह सिर्फ 22 की औसत से 202 रन ही बना सके। उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ 103 का रहा।

2 min read
Google source verification
Babar Azam

बाबर आजम (फोटो- BBL)

बिग बैश लीग 2025-26 के फाइनल मुकाबले से पहले पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज़ बाबर आज़म को बड़ा झटका लगा है। बता दें कि टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 25 जनवरी को पर्थ में खेला जाएगा, जहां पर्थ स्कॉर्चर्स की टीम पहले ही अपनी जगह पक्की कर चुकी है।

वहीं 30 जनवरी को सिडनी सिक्सर्स और होबार्ट हरिकेन्स के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में चैलेंजर मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंचेगी, जबकि हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। इस अहम मुकाबले से पहले बाबर आज़म को सिडनी सिक्सर्स ने अपनी टीम से बाहर कर दिया है। फ्रेंचाइज़ी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए बाबर आज़म को “थैंक यू” कहा है। इस फैसले के बाद बाबर का बिग बैश लीग 2025-26 का सफर समाप्त हो गया है।

बाबर आज़म का निराशाजनक प्रदर्शन

बाबर आज़म का इस सीजन प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। उन्होंने 11 मुकाबले खेले और सभी में बल्लेबाज़ी का मौका मिला, लेकिन वह सिर्फ 22 की औसत से 202 रन ही बना सके। उनका सर्वाधिक स्कोर 58 रन रहा। स्ट्राइक रेट के मामले में भी बाबर आज़म काफी पीछे नजर आए। उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ 103 का रहा, जो मौजूदा समय में वनडे क्रिकेट के बल्लेबाज़ों से भी कम माना जा रहा है।

क्वालीफायर-1 में जब सिडनी सिक्सर्स की टीम 149 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तब बाबर आज़म बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि उन्हें आगे के मुकाबलों में मौका नहीं मिलेगा, और चैलेंजर मैच से पहले ही टीम ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया। सोशल मीडिया पोस्ट में फ्रेंचाइज़ी ने बताया कि बाबर आज़म को नेशनल कैंप जॉइन करना है, जहां पाकिस्तान टीम आने वाले अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की तैयारी करेगी। इसी वजह से वह बिग बैश लीग के बचे हुए मैचों में उपलब्ध नहीं रहेंगे।

खराब फॉर्म या नेशनल ड्यूटी?

हालांकि गौर करने वाली बात यह है कि ऑस्ट्रेलिया की टीम पाकिस्तान के दौरे पर टी20 सीरीज खेलने वाली है, लेकिन बाबर आज़म इस समय पाकिस्तान की टी20 टीम से बाहर चल रहे हैं। ऐसे में उनका आगामी टी20 वर्ल्ड कप खेलना भी मुश्किल नजर आ रहा है। अब बड़ा सवाल यही है कि क्या वाकई नेशनल ड्यूटी की वजह से बाबर आज़म को बिग बैश लीग से बाहर किया गया है, या फिर उनकी खराब फॉर्म ही इस फैसले की असली वजह रही। जिस तरह का प्रदर्शन उन्होंने इस सीजन बिग बैश लीग में किया, वह किसी भी तरह से प्रभावित करने वाला नहीं रहा।

Story Loader