27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

T20 WC 2021: बाबर ने तोड़ा कोहली का रिकॉर्ड, ऐसा रिकॉर्ड बनाने वाले पहले कप्तान बने

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने कर हुए मुकाबले में 49 गेंदों में 70 रन की धमाकेदार पारी खेली। कल पाकिस्तान ने नामीबिया को 45 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। इस पारी के दौरान कप्तान बाबर ने 1 साल में टी-20 फॉर्मेट में 1000 रन बनाने वाले पहले कप्तान बन गए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
virat_kohli_babar_azam.jpg

बाबर आजम की शानदार कप्तानी में कल पाकिस्तान ने T20 वर्ल्ड कप मुकाबले में नामीबिया को 45 रनों की आसान शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। ओपनर रिजवान के साथ बाबर आजम ने शानदार साझेदारी की उन्होंने 49 गेंदों में 70 रन बनाए। 1 साल में T20 में 1000 रन बनाने वाले पहले कप्तान बन गए हैं। विराट कोहली और विलियमसन इस रिकॉर्ड के पास तो पहुंचे लेकिन सफल नहीं हो पाए। विलियमसन ने साल 2018 में शानदार फॉर्म दिखाते हुए 986 रन जोड़ डाले थे ,जो इससे पहले एक कप्तान द्वारा 1 साल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड था ।इसके अलावा विराट कोहली 2016 और 2019 में 973 और 930 रन बना चुके हैं। दोनों ही दिग्गज खिलाड़ी 1000 रन तक नहीं पहुंच पाए।

गजब के फॉर्म में दिख रहे हैं पाकिस्तान के ओपनर रिजवान और बाबर

यूएई में खेले जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के ओपनर बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान लाजवाब फार्म में नजर आ रहे है। इन दोनों ने कमाल बल्लेबाजी करते हुए भारत के खिलाफ हुए मैच में बिना आउट हुए हैं 150 से ऊपर के लक्ष्य को हासिल कर लिया था। कल हुए मुकाबले में भी दोनों ने शतकीय साझेदारी निभाई थी। इन दोनों को शुरुआत में आउट करना अब तक गेंदबाजों के लिए मुश्किल रहा है।