
रिंकू सिंह (फोटो- IANS)
Rinku Singh 4 Sixes in IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 38वां मुकाबला इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से हो रहा है। इस मैच में केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ के सामने 156 रन का लक्ष्य रखा। इस मुकाबले में एक बार फिर रिंकू सिंह का पुराना रूप देखने को मिला और उन्होंने आखिरी ओवर में लगातार 4 छक्के उड़ा दिए। इस दौरान उन्होंने अपनी सबसे बड़ी पारी भी खेल डाली।
कोलकाता की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके। 31 रन पर 4 विकेट गंवाने के बाद केकेआर की स्थिति और खराब हो गई। 15 ओवर तक टीम 93 रन पर 7 विकेट खो चुकी थी और ऐसा लग रहा था कि टीम 120 के आसपास भी नहीं पहुंच पाएगी। हालांकि इसके बाद रिंकू सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पारी को संभाला। उन्होंने आखिरी ओवर में लगातार चार छक्के जड़ते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। रिंकू सिंह ने 51 गेंदों में नाबाद 83 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 5 छक्के शामिल थे।
इस मुकाबले में अंकित रघुवंशी को “Obstructing the Field” के विवादित फैसले के तहत आउट दिया गया। इसके अलावा टीम शेफर्ट और अनुकूल रॉय खाता नहीं खोल सके, जबकि अजिंक्य रहाणे 15 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हुए। लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से मोहसिन खान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके। उन्होंने कप्तान अजिंक्य रहाणे समेत टिम शेफर्ट, कैमरन ग्रीन, रोवमैन पॉवेल और अनुकूल रॉय को पवेलियन भेजा। इसके साथ ही मोहसिन आईपीएल इतिहास में 5 विकेट लेने वाले भारत के छठे अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए।
इससे पहले अंकित राजपूत (2018), वरुण चक्रवर्ती (2020), हर्षल पटेल (2021), उमरान मलिक (2022) और आकाश मधवाल (2023) इस उपलब्धि को हासिल कर चुके हैं।
टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर की शुरुआत एक बार फिर खराब रही। टिम सीफर्ट बिना खाता खोले मोहसिन खान का शिकार बने। इसके बाद अंगकृष रघुवंशी 9 रन बनाकर आउट हुए, तो कप्तान अजिंक्य रहाणे 15 गेंदों का सामना करने के बावजूद 10 रन ही बना सके। रोवमैन पॉवेल सिर्फ एक रन ही बना पाए। कैमरून ग्रीन ने टीम की लड़खड़ाती हुई पारी को कुछ हद तक संभालने का प्रयास किया, लेकिन वह 21 गेंदों में 34 रन बनाने के बाद अपना विकेट गंवा बैठे। ग्रीन ने अपनी पारी में 3 छक्के लगाए।
अनुकूल रॉय को मोहसिन खान ने बिना खाता खोले पवेलियन भेजा। वहीं, रमनदीप सिंह 11 गेंदों में 6 रन बनाकर आउट हुए। गेंदबाजी में एलएसजी की ओर से मोहसिन खान ने 4 ओवर में सिर्फ 23 रन देकर 5 विकेट निकाले। एलएसजी की तरफ से मोहसिन खान का प्रदर्शन गेंद से शानदार रहा। वहीं, जॉर्ज लिंडे ने 18 रन देकर एक विकेट चटकाया।
Published on:
26 Apr 2026 10:15 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
IPL 2026
