24 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्रिकेट फैंस के लिए बुरी खबर… चोट के कारण साउथ अफ्रीका दौरे से बाहर हुआ यह खिलाड़ी

भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा है। दक्षिण-अफ्रीका में होने वाली टेस्ट सीरीज पहले घायल हुआ यह बैट्समैन...

less than 1 minute read
Google source verification
cricket

नई दिल्ली। टीम इंडिया और फैंस के लिए एक बुरी खबर है। साउथ अफ्रीका में होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले भारत का यह बैट्समैन घायल हो गया है। इस बैट्समैन के घायल होने के बाद टीम ती बैटिंग लाइन पर ऑर्डर पर असर पड़ेगा। 17 सदस्यी टीम में शामिल किए गए विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल दौरे से पहले चोटिल हो गए हैं।


बता दें कि पार्थिव को उनके दाएं हाथ की उंगली में चोट लगी है। यह चोट उन्हें गुजरात और बंगाल के बीच हो रहे रणजी मैच में लगी। गुजरात और बंगाल के बीच हो रहे उस क्वार्टरफाइनल मैच में कीपिंग करते हुए पार्थिव की उंगली में चोट लग गई। जैसे ही उनकी उंगली में बॉल लगी पार्थिव वहीं मैदान पर ही लेट गए। जिसके बाद पार्थिव को तुरंत मैदान से बाहर लाया गया था। उसके बाद भी वह खेलने नहीं आ पाए। अब ऐसे में भारतीय टेस्ट टीम के लिए चुने गए पार्थिव पटेल को चोट के कारण बाहर बैठना पड़ेगा। हालांकि गुजरात के कोच विजय पटेल का कहना है कि पार्थिव की चोट ज्यादा गंभीर नहीं है। वह जल्द ही ठीक हो जाएगा। बता दें कि पार्थिव भारतीय टेस्ट टीम में तकरीबन एक साल बाद वापिस आए थे। टीम इंडिया श्रीलंका से वन-डे और टी20 सीरीज के बाद 27 दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका रवाना हो जाएगी।