जिम में बुरी तरह घायल हुए जॉनसन
जॉनसन मंगलवार की सुबह जिम में एक्सरसाइज करते हुए खुद को चोटिल कर बैठे। उनकी यह चोट इतनी गंभीर थी कि डॉक्टरों को खून रोकने के लिए 16 टांके लगाने पड़े। मिशेल जॉनसन ने खुद अपने सिर में चोट लगने की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। जॉनसन जिम में हुए एक हादसे से बुरी तरह घायल हो गए हैं जॉनसन का सिर लोहे की एक छड़ से टकरा गया, जिससे उनका सिर फट गया और खून बहने लगा। इसके तुरंत बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनके सिर में 16 टांके लगे हैं।