
Virat Kohli and Shakib Al Hasan
टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) 2022 में बुधवार 2 नवंबर को भारत (India) बनाम बांग्लादेश (Bangladesh) के बीच मैच हुआ। कई ट्विस्ट एंड टर्न के बाद भारत ने बांग्लादेश को रोमांचक तरीके से 5 रन से हरा दिया। हालांकि बांग्लादेश की तेज़ शुरुआत से लगा कि भारत के लिए जीत मुश्किल हो सकती है, पर बारिश के बाद भारतीय टीम ने वापसी करते हुए मैच जीत लिया। भारत की जीत में विराट कोहली (Virat Kohli) 'मैन ऑफ द मैच' रहे, जिन्होंने 44 गेंदों पर 8 चौकों और 1 सिक्स की मदद से 64 रन की नाबाद पारी खेली। पर मैच के बाद एक बांग्लादेशी खिलाड़ी ने कोहली पर एक बड़ा आरोप लगाया है।
नकली फील्डिंग का लगाया आरोप
बांग्लादेश की हार के बाद टीम के विकेटकीपर नुरुल हसन ने कोहली पर नकली फील्डिंग (Fake Fielding) का आरोप लगाया है। मैच के बाद नुरुल ने मीडिया से बात करते हुए इस बारे में चर्चा की। दरअसल बांग्लादेश की पारी के दौरान 7वें ओवर में अक्षर पटेल की गेंद पर ऑफ साइड में शॉट खेलने के बाद बल्लेबाज़ लिटन दास ने भागकर रन लिया था। तब अर्शदीप सिंह ने फील्डिंग करते हुए गेंद को थ्रो किया था। इसी दौरान पॉइंट पर खड़े विराट कोहली के पास से भी गेंद निकली, पर कोहली ने उसे पकड़ा नहीं, पर थ्रो करने जैसा एक्शन किया था। तब फील्ड अम्पायर्स के साथ ही क्रीज़ पर मौजूद बांग्लादेशी बल्लेबाज़ों ने भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। पर मैच के बाद नुरुल ने मीडिया से बात करते हुए इस बारे में चर्चा की। नुरुल ने कहा, "मैच के दौरान एक फेक थ्रो हुआ था, जिसके लिए हमें पेनल्टी के तौर पर 5 रन मिलने चाहिए थे, जिससे हम मैच जीत सकते थे। पर बदकिस्मती से ऐसा नहीं हुआ।"
Published on:
03 Nov 2022 01:36 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
