
शेन वॉटसन- 2010 के वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर शेन वॉटसन ने छह मैच में 11 छक्के जड़े थे और उनका प्रदर्शन शानदार रहा था। पिछले वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए शेन वॉटसन ने 2012 वर्ल्ड कप में भी 6 मैचों में 17 छक्के जड़े। 2012 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन अच्छा रहा था वेस्टइंडीज से हार कर वह सेमीफाइनल में बाहर हो गई थी।
जॉस बटलर - 2016 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेटर जॉस बटलर ने छह मैच में 12 छक्के जड़े थे। इंग्लैंड का प्रदर्शन इस वर्ल्ड कप में शानदार रहा था लेकिन फाइनल मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम ओवर में कार्लोस ब्रेथवेट ने बेन स्टोक्स के लास्ट ओवर के 4 गेंद पर 4 छक्के जड़ कर इंग्लैंड का चैंपियन बनने का सपना चकनाचूर कर दिया था।2021 में चल रहे वर्ल्ड कप में जॉस बटलर ने अब तक खेले 4 मैचों में 12 छक्के जड़े हैं।बटलर ने इस विश्व कप में 10 से ज्यादा छक्के लगाने के बाद उस विशिष्ट क्लब में शामिल हो गए हैं जिसमें उनसे पहले सिर्फ शेन वाटसन ही पहुंच पाए थे। इस वर्ल्ड कप में इंग्लैंड अब तक कोई मैच नहीं हारी है। जॉस बटलर का फॉर्म शानदार चल रहा है उम्मीद है इस फॉर्म को वह आगे भी जारी रखेंगे।
Published on:
03 Nov 2021 02:31 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
