22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

HEA vs SCO Dream11 prediction today: पर्थ स्कॉर्चर्स से भिड़ेगी कमजोर ब्रिस्बेन हीट, जानें फैंटेसी क्रिकेट टिप्स

Brisbane Heat और Perth Scorchers के बीच आज बिग बैश लीग (BBL) का 53वां मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला 2:45 PM पर शुरू होगा। इस मैच के लिए फैंटेसी क्रिकेट टिप्स और Dream11 prediction आप इस आर्टिकल के माध्यम से जान सकते हैं।

2 min read
Google source verification

image

Prabhat sharma

Jan 17, 2022

HEA vs SCO

HEA vs SCO

BBL 2021-22: ऑस्ट्रेलिया में चल रही बिग बैश लीग (BBL) को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। बिग बैश की इस टी-20 लीग में फैंस को रोजाना रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। इसी कड़ी में आज खेला जाएगा Brisbane Heat और Perth Scorchers की टीम के बीच मुकाबला। क्रिस लिन की कप्तानी में अब तक ब्रिस्बेन हीट की टीम कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई है। ब्रिस्बेन हीट की टीम अब तक खेले गए 12 मुकाबलों में केवल 3 में जीत दर्ज कर पाई है और 15 अंकों के साथ फिलहाल वो अंक तालिका में 7वें स्थान पर है। वहीं अगर बात पर्थ स्कॉर्चर्स टीम की बात करें तो वो फिलहाल टेबल टॉपर है। इस मैच के लिए फैंटेसी क्रिकेट टिप्स और Dream11 prediction आप इस आर्टिकल के माध्यम से जान सकते हैं।

पर्थ स्कॉर्चर्स की टीम अब तक खेले गए 13 मुकाबलों में 10 में जीत दर्ज की है। पर्थ स्कॉर्चर्स की टीम शानदार फॉर्म में है और यह इस लीग का उनका अंतिम मुकाबला है जिसे वो जीत पर समाप्त करना चाहेगी। ब्रिस्बेन हीट के खिलाफ उनकी टीम और मजबूत हो गई है क्योंकि जोश इंगलिस, मिचेल मार्श और कॉलिन मुनरो जैसे प्रमुख खिलाड़ी चयन के लिए टीम में वापस आ चुके हैं।

क्या कहती है पिच रिपोर्ट: किसी भी मैच में टीम बनाने से पहले पिच रिपोर्ट को जानना सबसे जरूरी होता है। ये मुकाबला मेलबर्न के मार्वल स्टेडियम में खेला जाना है जो बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है। हालांकि, इस पिच में तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की संभावना है वहीं दोनों टीमें टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला ले सकती है।
यह भी पढ़ें: 5 पाकिस्तानी खिलाड़ी जिन्होंने की भारतीय महिलाओं से शादी

Dream11 Team for HEA vs SCO Match: बेन डकेट (उपकप्तान), सैम हीज़लेट, एश्टन टर्नर, कुर्टिस पैटरसन, लॉरी इवांस, माइकल नेसर, जेम्स बैज़ली, एंड्रू टाई (कप्तान), जेसन बेहरनडॉर्फ, मार्क स्टेकेटी,
आरोन हार्डी
Brisbane Heat Probable Playing XI: क्रिस लिन (कप्तान), पीफेफर, बेन डकेट, जिमी पियर्सन, नाथन मैकस्वीनी, सैम हीज़लेट, माइकल नेसर, जेम्स बैज़ली, मार्क स्टेकेटी, मिचेल स्वेप्सन, मैथ्यू कुहनेमन
Perth Scorchers Probable Playing XI: एश्टन टर्नर (कप्तान), लॉरी इवांस, कुर्टिस पैटरसन, निक हॉब्सन, क्रिस सैबर्ग, आरोन हार्डी, एंड्रू टाई, जेसन बेहरनडॉर्फ, लांस मॉरिस, पीटर हैटजोगलू, डेविड मूडी
यह भी पढ़ें: 5 क्रिकेटर जिन्होंने प्यार में खाया है धोखा