क्रिस लिन ने गोली की रफ्तार से मारा तूफानी छक्का, देखें वीडियो
बिग बैश लीग में होबार्ट के खिलाफ भी एडिलेड के क्रिस लिन ने शानदार बल्लेबाजी की है। क्रिस लिन ने 58 गेंदों में 87 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली है। क्रिस ने एक शानदार सिक्स भी लगाया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। क्रिस लिन ने फहीम की तेज रफ्तार गेंद पर पुल करते हुए जोरदार सिक्स लगाया। सिक्स इतना तेज था कि गेंद गोली की रफ्तार से सीधी बाउंड्री के पार चली गई। क्रिस लिन फिलहाल बिग बैश लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।