
INDW vs NZW: न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी तीन वनडे मैच की सीरीज के लिए 16 सदस्यीय भारतीय महिला टीम की घोषणा की गई है। विकेटकीपर ऋचा घोष 12वीं की परीक्षा के कारण सीरीज में नहीं खेलेंगी।
21 वर्षीय घोष 2020 से भारत की अंतरराष्ट्रीय टीमों का हिस्सा हैं जब वह 16 साल की थीं। बीसीसीआई ने बताया है कि लेग स्पिनर आशा शोभना चोट की वजह से अनुपलब्ध है जबकि पूजा वस्त्राकर को आराम दिया गया है।
वनडे टीम में तेज़ गेंदबाजी ऑलराउंडर वनडे डेब्यू कर रही हैं, जिसमें सयाली सतघरे और साइमा ठाकोर शामिल हैं। इसके अलावा लेग स्पिनर प्रिया मिश्रा और मध्य क्रम की बल्लेबाज तेजल हसबनिस शामिल हैं। 16 सदस्यीय भारतीय दल 24, 27 और 29 अक्तूबर को अहमदाबाद में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगा
भारतीय टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप कप्तान), शेफाली वर्मा, दयालन हेमलता, दीप्ति शर्मा, जेमिमाह रॉड्रिक्स, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), सयाली सतघरे, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, तेजल हसनबिस, साइमा ठाकोर, प्रिया मिश्रा, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल।
Updated on:
18 Oct 2024 03:32 pm
Published on:
18 Oct 2024 02:58 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
