29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs ENG : इंग्लैंड दौरे पर बीसीसीआई ने चली ये गुप्त चाल, ऐसे ‘टेस्ट में बेस्ट’ होगी ‘विराट ब्रिगेड’

ये पहली बार है जब भारत दौरे की शुरुआत सिमित ओवरों से करेगा। इस दौरे के पहले महीने में भारत तीन टी20 और तीन वनडे मैच खेलेगा। ऐसा करने से भारतीय खिलाड़ी टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड की परिस्थितियों के अनुकूल हो जाएंगे और उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में मदद मिलेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 3 Jul 2018, 2:21 PM IST

england vs IND

IND vs ENG : इंग्लैंड दौरे पर बीसीसीआई ने चली ये गुप्त चाल, ऐसे 'टेस्ट में बेस्ट' होगी 'विराट ब्रिगेड'

नई दिल्ली। भारत के इंग्लैंड दौरे की शुरुआत 3 जुलाई से होने जाए रही है। इस दौरे में भारत पहले तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलेगा। ये पहली बार होगा जब भारत इंग्लैंड दौरे की शुरुआत टी20 सीरीज से करेगा। ऐसे में क्या बीसीसीआई ने इस सीरीज में टेस्ट मैचों को लेकर एक मास्टरस्ट्रोक खेला है?

बीसीसीआई ने खेला मास्टरस्ट्रोक
जी हां! ये पहली बार है जब भारत दौरे की शुरुआत सिमित ओवरों से करेगा। इस दौरे के पहले महीने में भारत तीन टी20 और तीन वनडे मैच खेलेगा। ऐसा करने से भारतीय खिलाड़ी टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड की परिस्थितियों के अनुकूल हो जाएंगे और उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में मदद मिलेगी। इस से पहले भारत ने हमेशा दौरे की शुरुआत टेस्ट सीरीज से ही की है और हर बार भारत को मुंह की खानी पड़ी है। बता दें आखिरी बार भारत ने राहुल द्रविड़ की कप्तानी में 2007 में टेस्ट सीरीज जीती थी। भारत के पिछले दो दौरे बेहद ख़राब रहे थे जहां भारत को साल 2011 में 4-0 और 2014 में 3-1 से हार का सामना करना पड़ा था। ये पहली बार है जब भारतीय टीम से सीरीज जीतने की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में बीसीसीआई का ये मास्टरस्ट्रोक कितना सही बैठता है ये तो वक़्त ही बताएगा।

आज जीते तो रचेंगे इतिहास
बता दें इस दौरे का पहला मैच आज मेनचेस्टर के ओल्डट्रेफर्ड स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत इस मैच के लिए पूरी तरह तैयार है। भारत के लिए यह दौरा काफी मुश्किल माना जा रहा है ऐसे में उसकी कोशिश पहले मैच में जीत हासिल कर दौरे की सकारात्मक शुरूआत करने की होगी। वैसे भारत ने इंग्लैंड की जमीन पर इंग्लैंड के खिलाफ आज तक कोई भी टी20 मैच नहीं जीता है। ऐसे में भारत अगर आज ये मैच जीत जाता है तो ये उनकी इंग्लैंड में पहली जीत होगी। दोनों टीमें शानदार फॉर्म में है। भारत ने हाल ही में आयरलैंड को दो टी-20 मैचों की सीरीज में 2-0 से मात दी थी तो वहीं इंग्लैंड ने आस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में 5-0 से हराया था। दोनों टीमें जीत के साथ आत्मविश्वास के साथ इस सीरीज में उतर रही हैं, लेकिन इस बात से भी भलीभांती वाकिफ हैं कि जिन टीमों से वो जीत के आ रही हैं वो मौजूदा समय में आउट ऑफ फॉर्म हैं। इस लिहाज से दोनों टीमों के सामने अभी तक के सबसे कड़े प्रतिद्वंद्वी को हराने की चुनौती है।