चयनकर्ता ले सकते हैं चौंकाने वाला फैसला-
इस बैठक में चयनकर्ता कुछ ऐसे फैसले ले सकते है, जो क्रिकेट के भारतीय दीवानों के लिए चौंकाने वाला होगा। जिस तरह से एशिया कप के लिए चयनकर्ताओं ने विराट कोहली को आराम देते हुए रोहित शर्मा को कमान सौंपी थी, वैसे ही एक बार फिर रोहित को टीम की कमान दी जा सकती है। इस बात के पीछे तर्क यह दिया जा रहा है कि विश्व कप से पहले घरेलू मैदान पर कमजोर विपक्षी टीम के खिलाफ कोहली के विकल्प को परखने का एक और मौका मिलेगा।