
India vs West Indies : लखनऊ में सिर्फ 700 रुपए में लीजिए टी-20 मैच का मजा
लखनऊ. राजधानी के इकाना स्टेडियम में 6 नवंबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 मुकाबले को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने के मिल रहा है। भारत और वेस्टइंडीज टी-20 मैच की टिकट दरों को यूपीसीए और स्टेडियम प्रबंधन द्वारा फाइनल कर दिया गया है लेकिन टिकट की दरों को लेकर मंगलवार शाम तक काफी बहस होती रही है।
अलग से देना होगा 28 प्रतिशत जीएसटी चार्ज
अगर आप मैच के शौकीन हैं और लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 मैच का मुकाबला देखना चाहते हैं। तो इसके लिए स्टेडियम प्रबंधन द्वारा टिकट की सबसे कम दर 700 रूपए तय की गई है लोकिन 700 रूपए की टिकट के साथ ही आपको 28 प्रतिशत जीएसटी का चार्ज अलग से देना होगा। इसके बाद भारत और वेस्टइंडीज के मैच के टिकटों की दर 500 - 500 रूपए की अंतर से बढ़ाकर टिकट की अधिकतम दर 25,000 रुपए फाइनल की गई है।
70 प्रतिशत ऑनलाइन और 30 प्रतिशत ऑफलाइनल होगी ब्रिकी
इकाना स्टेडियम के नार्थ और साउथ पवेलियन में बने 32 कारपोरेट बॉक्स (566 सीट), चार वीआईपी लांज (725 सीट) के लिए टिकट की दरें अभी तक फाइनल नहीं की गई हैं। यहां टिकट धारक को भोजन और पानी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। भारत और वेस्टइंडीज मौच की टिकट की दरें की कम से कम चार हजार से शुरू की जाएंगी। जहां तक की टिकट ब्रिकी का सवाल है तो 12 से 15 अक्टूबर के बीच मैच की टिकटें ऑनलाइन और ऑफलाइन बिकना शुरू हो जाएंगी। भारत और वेस्टइंडीज टी-20 मैच की टिकटों की 70 प्रतिशत ऑनलाइन और 30 प्रतिशत ऑफलाइनल ब्रिकी की जाएगी।
खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर तमाम प्रस्ताव फाइनल
लखनऊ इकाना स्टेडियम के मैनेजिंग डायरेक्टर उदय सिन्हा ने बताया कि हमारी कोशिश रहेगी कि कम से कम दरों पर दर्शकों के लिए टिकट उपलब्ध कराई जा सके। यूपीसीए के पदाधिकारियों से हुई बैठक में खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर तमाम प्रस्तावों को फाइनल रूप दिया जा चुका है। आज बुधवार को टिकटों की दरें भी निर्धारित कर दी गई हैं।
Updated on:
30 Oct 2018, 9:02 PM IST
Published on:
10 Oct 2018, 2:07 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.