
इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने एशेज़ 2023 के दूसरे टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया है। स्टोक्स ने 155 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी और अपनी टीम को जीत के करीब ले गए थे। स्टोक्स जितने बेहतरीन खिलाड़ी हैं उससे कहीं ज्यादा दिलचस्प उनकी लव स्टोरी है।

स्टोक्स की पत्नी क्लारे रेटक्लिफ बेहद खूबसूरत हैं और पेशे से वह प्राइमरी स्कूल टीचर हैं। दोनों ने काफी लंबे वक्त तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी का फैसला लिया था।

क्लारे और स्टोक्स की लव स्टोरी बेहद शानदार है। स्टोक्स ने 2017 में क्लारे रेडक्लिफ से शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात 2013 में हुई थी। उस वक़्त क्लारे ने अपने पिता को खो दिया था।

पिता की मौत के बाद क्लारे काफी अकेली हो गई थीं। इसके बाद स्टोक्स ने उन्हें सहारा दिया था। दोनों की एक काउंटी मुकाबले के दौरान मुलाकात हुई थी। क्लारा ने इसके बाद स्टोक्स को फेसबुक रिक्वेस्ट भेजी थी। इसी के बाद से दोनों की चैटिंग के साथ-साथ डेटिंग भी शुरू होने लगी।

रिश्ते की शुरुआत में दोनों का मिलना ज्यादा नहीं हो पाता था। दरअसल, क्लारे टॉनटन में पढ़ाई करती थीं और स्टोक्स डरहम में क्रिकेट खेलते थे। हालांकि धीरे-धीरे दोनों ने एक-दूसरे के लिये ज्यादा वक्त निकालना शुरू किया और फिर सोशल मीडिया पर भी अपनी रिलेशनशिप का खुलासा कर दिया। इसके बाद दोनों ने लिव इन रिलेशनशिप में रहना शुरू कर दिया था। कुछ सालों तक लिव इन में रहने के बाद स्टोक्स और क्लारे ने शादी करने का फैसला किया था। दोनों ने 15 अक्टूबर, 2017 में शादी की थी। शादी से पहले क्लारे और स्टोक्स दो बच्चों में माता-पिता बन चुके थे। इसके बाद 2014 में इन्हें एक बेटी भी हुई।