14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक ही रणजी ट्रॉफी मैच खेलने पहुंची बिहार की 2 टीमें, पुलिस ने जबरन बस में बैठा स्टेडियम से किया बाहर

एक तरफ जहां इस मैच को आयोजित करने वाले मोइनुल हक स्टेडियम की जर्जर हालत की आलोचना हर तरफ हो रही थी। वहीं मैच शुरू होने से ठीक पहले एक और विवाद खड़ा हो गया। दरअसल मुंबई के खिलाफ मैच खेलने के लिए बिहार की दो टीमें मैदान में पहुंच गईं। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि बिहार क्रिकेट एसोस‍िएशन ने रणजी ट्रॉफी के लिए दो-दो टीम लिस्ट जारी कर दी।

less than 1 minute read
Google source verification
ranji_trophy_.jpg

Bihar vs Mumbai Ranji Trophy Match 2024 Controversy: रणजी ट्रॉफी 2024 की शुरुआत हो चुकी है। इसके एलीट ग्रुप बी का पहला मुक़ाबला मुंबई और बिहार के बीच खेला जा रहा है। पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में बिहार कि टीम ने 18 साल बाद रणजी ट्रॉफी में वापसी की है। लेकिन इस वापसी से पहले ही एक बड़ा विवाद हो गया और बिहार क्रिकेट एसोस‍िएशन (BCA) पूरे देश के सामने हंसी का पात्र बन गया।

एक तरफ जहां इस मैच को आयोजित करने वाले मोइनुल हक स्टेडियम की जर्जर हालत की आलोचना हर तरफ हो रही थी। वहीं मैच शुरू होने से ठीक पहले एक और विवाद खड़ा हो गया। दरअसल मुंबई के खिलाफ मैच खेलने के लिए बिहार की दो टीमें मैदान में पहुंच गईं। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि बिहार क्रिकेट एसोस‍िएशन ने रणजी ट्रॉफी के लिए दो-दो टीम लिस्ट जारी कर दी।

बिहार क्रिकेट एसोस‍िएशन के अध्यक्ष राकेश तिवारी ने रणजी ट्रॉफी के लिए आधिकारिक टीम का ऐलान किया था। लेकिन दूसरी तरफ बर्खास्त सचिव अमित कुमार ने भी एक अलग टीम की सूची जारी कर दी। ऐसे में दोनों टीम मैदान पहुंच गई और कैन सी टीम मुंबई का सामना करेगी इसको लेकर दोनों खेमों के बीच विवाद हो गया।

हालांकि बाद में पुलिस को हस्तछेप करना पड़ा और सचिव अमित कुमार द्वारा बनाई गई टीम को सख्ती के साथ बस में बैठकर स्टेडियम से बाहर करना पड़ा। इसके बाद बीसीए अध्यक्ष राकेश तिवारी द्वारा जारी किय गए लिस्ट के खिलाड़‍ियों ने मैच मे हिस्सा लिया।